back to top

ज्वलंत उदाहरण देते हुए अखिलेश बोले- बढ़ते अपराधों के प्रति संवेदनशून्य है योगी सरकार

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि बढ़ते अपराधों के प्रति उसका रवैया संवेदनशून्य है। अखिलेश ने एक बयान में कहा, प्रदेश में बढ़ते अपराधों के प्रति सरकार का रवैया पूर्णतया संवेदनशून्य है। उन्होंने कहा कि आगरा का मामला इसका ज्वलंत उदाहरण है क्योंकि जिले के सिकंदरा थानान्तर्गत ककरेड़ा गांव के बबलू यादव की 15 दिसम्बर 2018 को पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पर उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी भतीजी को ट्यूशन के लिए छोडऩे जा रहा था। उन्होंने कहा, घटना के आठ महीने बाद भी न तो हत्यारे पकड़े जा सके हैं और न ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक मदद दी गई है। क्या यही भाजपा सरकार की नई कार्य संस्कृति है?

 

अखिलेश ने कहा, भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है। उत्तर प्रदेश की छवि बिगाड़ने में भाजपा कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है। पूरे देश ही नहीं, विदेश तक में उत्तर प्रदेश की बदनामी हत्या प्रदेश के रूप में हो रही है। पूरा राज्य अपराधियों की गिरफ्त में है। उन्होंने कहा- लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं आए दिन हो रही हैं और किशोरियों तथा मासूम बच्चियों तक से दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। व्यापारी लुट रहे हैं। अधिवक्ता भी मारे जा रहे हैं। अपराधी न तो प्रदेश से बाहर गए हैं और न ही जेल में रहने से उनकी आपराधिक गतिविधियों पर कोई अंकुश लगा है और प्रदेश में जंगलराज जैसी बुरी स्थिति है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...