back to top

सलमान की तीन फिल्में रिलीज को तैयार

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ईद के मौके पर अपनी एक्शन फिल्म ‘राधे’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को सिंगल स्क्रीन एंटरटेनर के तौर पर रिलीज करने की बात कही गई है। इंडियन प्रो म्यूजिक लीग की लॉन्चिंग के मौके पर मीडिया से रूबरू हुए सलमान ने कहा, मेरी 3 फिल्में-‘टाइगर 3’, ‘किक 2’ और ‘कभी ईद कभी दीवाली’ रिलीज के लिए तैयार हैं। लेकिन सिंगल स्क्रीन थिएटर्स वालों के यहां बहुत कम फिल्में रिलीज हो रही हैं।

आजकल, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर कब्रिस्तान की तरह महसूस होते हैं, क्योंकि वहां कोई भी फिल्म देखने के लिए नहीं आ रहा है। जाहिर है, कुछ लोग फिर भी इन्हें चला रहे हैं तो कुछ थिएटर बंद हो गए हैं। ये ठीक नहीं है। हम अभिनय के प्रोफेशन में हैं और फिल्में बनाते हैं लेकिन हम उन्हें रिलीज कहां करेंगे? यह कैच-22 जैसी स्थिति है क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। सिंगल स्क्रीन थिएटरों में मेरी अच्छी पकड़ है, इसलिए उन्होंने (थिएटर मालिकों ने) मुझसे सिंगल स्क्रीन में ‘राधे’ रिलीज करने का अनुरोध किया है। कुछ हफ्ते पहले सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर अटकलों को विराम दे दिया था।

बयान में सलमान ने फिल्म दिखाने वालों को आश्वासन दिया था कि वे अपनी फिल्म को केवल थिएटरों में रिलीज करेंगे, ना कि सीधे ओटीटी पर ले जाएंगे। बता दें कि देश भर के प्रदर्शकों ने सलमान खान से अनुरोध किया था कि वे अपनी फिल्म केवल सिनेमाघरों में रिलीज करें। इस पर उन्होंने सिनेमाघरों से फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान सभी सुरक्षात्मक कदम उठाने का आग्रह किया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...