back to top

सलमान खान दिवाली पर मचाएंगे धमाल, रोमांच और एक्शन के साथ लाएंगे टाइगर 3

मुंबई। सलमान खान पिछले कुछ सालों में जनता के स्टार के रूप में जानें जाने लगे हैं और इसका मुख्य कारण दर्शकों के साथ उनका जुड़ाव और उनकी लार्जर दैन लाइफ एक्शन इमेज है। हमने सुपरस्टार को अपनी फिल्मों में कुछ ऐसे माइंड-ब्लोइंग एक्शन सीक्वेंस लाते देखा है, जिसने ऑडियंस को खुश कर दिया। लोग उन्हें एक्शन अवतार में देखना पसंद करते हैं और उन्होंने मसाला एक्शन सीक्वेंस से इंटरटनेशनल एक्शन सीक्वेंस की तरफ अपना कदम बढ़ाया है ‘एक था टाइगर’ (2012) और ‘टाइगर जिंदा है’ (2017) के साथ। फ्रैंचाइज़ी के ब्रेथटेकिंग एक्शन सीक्वेंसेज, स्टंट्स और गनशॉट सीन्स ने फैन्स और ऑडियंस के दिमाग को बेहद प्रभावित किया है, और अब जब वो ‘टाइगर 3’ में फिर से टाइगर के रूप में लौट रहे हैं, तो उम्मीदें आसमान छू रहीं हैं।

फिल्म के ट्रेलर और टीज़र ने दिखाया कि कैसे सलमान खान अपने फैन्स और दर्शकों को साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के साथ एंटरटेन करने के लिए आ गए हैं। दोनों में देखा गया है कि फिल्म भारतीय सिनेमा में कभी न देखे गए एक्शन सीक्वेंस को पेश करने का वादा करती है, जैसे कार चेज सीन्स, खतरनाक स्टंट्स, वॉर सीक्वेंसेज। वैसे टाइगर फ्रेंचाइजी ज्यादातर अपने धमाकेदार एक्शन के लिए ही जानी जाती है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि देश के सुपरस्टार ने इस फिल्म के साथ नई ऊंचाइयों को छूने की पूरी कोशिश की है। यह एक थ्रिलिंग एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है जिसमें सलमान खान फुल फॉर्म में नजर आएंगे।

दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा सलमान को उनके लार्जर-दैन-लाइफ और एक्शन अवतार में देखना पसंद करता है, और जब वो टाइगर 3 के साथ आ रहे हैं, तो जनता के बीच प्रत्याशा आसमान पर है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद, फिल्म का लेटेस्ट ट्रैक, लेके प्रभु का नाम भी जनता के बीच इंस्टेंट हिट बन गया है और वे इसकी धुन पर थिरक रहे हैं।

इस बीच, सलमान खान कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और रिद्धि डोगरा स्टारर बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं और यह फिल्म 12 नवंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। .

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...