back to top

वर्क फ्रॉम होम कर रहे सलमान खान

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन ज्यादातर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज अपने घर पर हैं और अपने-अपने तरीके से फ्री टाइम इंजॉय कर रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान अपने अपने पनवेल वाले फार्महाउस में हैं और वहां भी फ्री नहीं हैं बल्कि काम में बिजी हैं।

अब आपको ताज्जुब होगा कि आखिर सलमान खान फार्महाउस पर कर क्या रहे हैं तो हम सलमान के फैन्स के लिए अच्छी खबर लाए हैं। हमारे सूत्रों की मानें तो सलमान खान इस लॉकडाउन में ज्यादातर समय अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के फुटेज देखने में बिता रहे हैं। इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को छोड़कर शूटिंग पूरी हो गई है।

जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा, फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। सलमान खान बॉलिवुड के चहेते सुपरस्टार हैं। वह लोगों की दिल खोलकर मदद करते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। एक टाइम था जब सलमान के शर्टलेस होने का ट्रेंड जोरों पर था। वह अवार्ड शोज और गानों में तो शर्ट उतारते ही थे वहीं एक शादी में भी शर्टलेस हो चुके हैं। उनकी तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं।

पॉलिटिशन- ऐक्ट्रेस बीना काक सलमान की फैमिली के काफी क्लोज हैं। उनकी बेटी अमृता की शादी में सलमान ने काफी रंग जमाया था। शादी में कटरीना कैफ भी पहुंची थीं। बीना काक की फैमिली की तरफ से उनको भी काफी प्यार मिला था। वेडिंग सेरिमनीज के दौरान सलमान के अलग-अलग अंदाज दिखाई दिए थे मगर शादी के वक्त वह फॉर्मल्स में एकदम जेंटलमेन नजर आए थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...