back to top

राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित हो : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित करने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगाने की अपील की है। सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को लिखे पत्र में हर्षवर्धन ने कहा कि धूम्ररहित तंबाकू खाने वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की आदत होती है और इससे कोविड-19, टीबी, स्वाइन फ्लू, इन्सेफ्लाइटिस आदि फैलने का खतरा बढ़ता है।

उन्होंने कहा, धूम्ररहित तंबाकू उत्पादों से अस्वच्छ वातावरण पैदा होता है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ता है। खुदरा दुकानें, जहां यह धूम्ररहित तंबाकू उत्पादों की बिक्री होती है, वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होते हैं और इससे भी कोविड-19 फैलने का खतरा बढ़ता है। केन्द्रीय मंत्री ने 11 मई को लिखे पत्र में तंबाकू के उपयोग को विश्व स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भी लोगों से धूम्ररहित तंबाकू उत्पादों का सवेन करने से बचने और सार्वजनिक स्थानों पर उसे ना थूकने की अपील की है। हर्षवर्धन ने कहा कि चबाने वाले तंबाकू उत्पादों और सुपारी से लार का उत्पादन बढ़ जाता है, जिसे थूकने को मन करता है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से कोविड-19 फैलने का खतरा बढ़ता है।

उन्होंने कहा, सार्वजनित स्थानों पर थूकने पर रोक लगाकर राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश न केवल स्वच्छ भारत अभियान में मदद करेंगे बल्कि ऐसा कर वे स्वस्थ भारत अभियान में भी योगदान देंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान और झारखंड सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए कदमों की सराहना की और सभी राज्यों से ऐसे ही कदम उठाने और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक करने की अपील की ।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...