back to top

रूस ने फिर किया यूक्रेन के अनाज गोदाम पर हमला, यूरोप को भेजने वाला था अनाज

कीव. रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में अनाज गोदामों को निशाना बना कर एक बार फिर हमला किया है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात ड्रोन के जरिये डेन्यूब नदी के किनारे स्थित बंदरगाहों और उन अनाज गोदामों को निशाना बनाया गया, जिनका उपयोग यूक्रेन, यूरोप को अनाज भेजने के लिए कर रहा है।

काला सागर के रास्ते युद्धकालीन निर्यात से जुड़े एक प्रमुख समझौते को रूस द्वारा तोड़े जाने के बाद यूक्रेन ने इन बंदरगाहों का उपयोग बढ़ाया है। इस बीच, 17 महीने पहले शुरू हुए रूसी आक्रमण के बाद से ओडेसा के बंदरगाह पर फंसा हुआ एक कंटेनर जहाज रवाना हो गया। वह काला सागर के रास्ते बोस्पोरस जा रहा है।

युद्ध प्रभावित यूक्रेन की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर है। रूस की तरह इसके कृषि निर्यात भी गेहूं, जौ, सूरजमुखी तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की वैश्विक आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन पर विकासशील देश निर्भर हैं।

क्रेमलिन के एक महीने पहले काला सागर के माध्यम से सुरक्षित यूक्रेन अनाज निर्यात सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और तुर्की द्वारा पिछली गर्मियों में किए गए समझौते को तोड़े जाने के बाद, कीव ने डेन्यूब के माध्यम से परिवहन और यूरोप में सड़क और रेल संपर्क को फिर से शुरू करने की मांग की है।

ओडेसा के गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि रात में रूस की तरफ से की गई ड्रोन बमबारी का प्राथमिक लक्ष्य बंदरगाह टर्मिनल थे, जिनमें डेन्यूब डेल्टा के बंदरगाह भी शामिल थे। वायु सुरक्षा प्रणाली 13 ड्रोनों को रोकने में कामयाब रही। डेन्यूब यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी नदी तथा परिवहन का एक अहम मार्ग है।

यह खबर भी पढ़े —पत्नी, आठ माह की बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, मायके जाने की जिद पर पति से हुई थी लड़ाई

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...