back to top

T20 वर्ल्ड कप 2024 तक कप्तान रहें रोहित शर्मा, जानिए गांगुली ने ऐसा क्यों कहा

कोलकाता। वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें कम से कम अगले साल टी20 विश्व कप तक भारत का कप्तान बने रहना चाहिये। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दस मैच जीतकर विश्व कप के फाइनल में पहुंची जहां उसे आस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हराया। रोहित और विराट कोहली ने दस दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला से ब्रेक लिया है।

गांगुली ने पत्रकारों से कहा कि दोनों को आराम की जरूरत है ताकि आगे के व्यस्त कार्यक्रम के लिये तरोताजा रहें। उन्होंने यहां एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, रोहित को सभी प्रारूपों में लौटने के बाद भारत की कप्तानी करनी चाहिये क्योंकि उसने विश्व कप में इतना शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, विश्व कप में आपने देखा कि उन्होंने कैसा खेला। वे भारतीय क्रिकेट का अभिन्न अंग हैं।

रोहित और विराट ने 2022 टी20 विश्व कप के बाद से टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। उसके बाद से हार्दिक पंड्या भारत के टी20 कप्तान हैं लेकिन उनके चोटिल होने से आस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। गांगुली ने कहा, विश्व कप द्विपक्षीय श्रृंखला से अलग है क्योंकि दबाव अलग है। इस विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और छह सात महीने बाद वेस्टइंडीज में भी उसे दोहरायेंगे। रोहित एक लीडर है और मुझे उम्मीद है कि वह टी20 विश्व कप में भी कप्तान होगा।

बीसीसीआई ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भी कम से कम टी20 विश्व कप तक विस्तार किया है हालांकि अभी उनके कार्यकाल का खुलासा नहीं हुआ है। गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए ही द्रविड़ कोच बने थे और उनके कार्यकाल में विस्तार पर गांगुली ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं कि उन्होंने द्रविड़ पर भरोसा जताया है। जब मैं बोर्ड का अध्यक्ष था तो हमने उन्हें इस पदभार को संभालने के लिये राजी किया था। मुझे खुशी है कि उनका कार्यकाल बढाया गया।

उन्होंने कहा, भले ही भारत ने विश्व कप नहीं जीता लेकिन भारतीय टीम टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम थी। उसके पास सात महीने बाद एक और विश्व कप खेलने का मौका है। उम्मीद है कि इस बार उपविजेता नहीं , चैम्पियन होंगे। टेस्ट विशेषज्ञ अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट के लिये टीम में जगह नहीं मिली। गांगुली ने इस पर कहा, कभी न कभी तो नयी प्रतिभाओं को मौका देना ही होगा। भारत में इतनी प्रतिभायें हैं कि टीम को आगे बढना होता है। पुजारा और रहाणे काफी कामयाब रहे लेकिन खेल हमेशा आपके साथ नहीं रहता। आप हमेशा नहीं खेल सकते। यह सभी के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट के लिये उनके योगदान पर मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...