back to top

रोडवेज बस की टेंपो ट्रैवलर से भिड़ंत : दो मजदूरों की मौत, 10 घायल

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के रामस्नेहीघाट इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से टेंपो ट्रैवलर (मिनी बस जैसा वाहन जिसमें करीब एक दर्जन यात्री बैठ सकते हैं) सवार एक महिला समेत दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब के जालंधर का रहने वाला जसपाल नामक व्यक्ति अपनी फैक्ट्री में काम कराने के लिए बिहार के बांका जिले से 11 मजदूरों को टेंपो ट्रैवलर से लेकर रवाना हुआ था। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे उनका वाहन रामस्नेही घाट स्थित एक ढाबे के पास रुका। वहां खाना खाने के बाद चालक ने गाड़ी किनारे लगाई और सभी सो गए।

उन्होंने बताया कि तड़के करीब तीन बजे जब आगे का सफर तय करने के लिए ड्राइवर टेंपो ट्रैवलर को लेकर जैसे ही सड़क पर पहुंचा तभी अयोध्या की ओर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो ट्रैवलर दूसरी ओर जाकर पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो ट्रैवलर से घायल यात्रियों को बाहर निकलवाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने अमरी देवी (35) और जोगी बिंद (44) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 10 अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...