back to top

आम के निर्यात को 12 गुना बढ़ाने के लिये तैयार हो रोडमैप

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उद्यान विभाग को वर्ष 2024 में आम के निर्यात को 12 गुना तक बढ़ाने के लिये 15 दिन में रोडमैप तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आईसीएआर-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान का सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी से तैयारी करेंगे, तभी आम के निर्यात को बढ़ा सकते हैं, इसलिये रोड मैप को अगले 2 महीने के भीतर प्रदेश में अमल में लाना होगा।

मुख्य सचिव शनिवार को कृषि एवं औद्यानिक फसलों में निर्यात की संभावनाओं के सम्बन्ध में बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के प्रति कृत संकल्पित है। यूपी में निर्यात की असीम संभावनायें हैं। यूपी में निर्यात क्षमता को और बढ़ाने की जरूरत है। निर्यात बढ़ने से किसानों की आय कई गुना बढ़ने के साथ ही प्रदेश की जीडीपी में भी वृद्धि होगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), व्यापारियों और निर्यातकों को गुणवत्ता वाले आम उत्पादन और विपणन में सहायता प्रदान की जाये। इसी प्रकार केला और अन्य फलों के उत्पादन और निर्यात करने लिये कार्ययोजना तैयार की जाये। मार्केटिंग नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाया जाये। उन्होंने कहा कि कृषि एवं उद्यान से सम्बन्धित सेक्टर के उद्यमियों को बढ़ावा दिया जाये। किसानों को कृषि की आधुनिकतम तकनीकी के बारे जानकारी दी जाये। कैमिकल एवं पेस्टीसाइड्स के स्थान पर जैविक खेती से गुणवत्तायुक्त उत्पादन पर बल दिया जाये।

शेल्फ जीवन बढ़ाने तथा रोग व कीट प्रबंधन के लिये जैव स्मार्ट प्रौद्योगिकी के प्रयोग सहित अन्य नवाचारों व तकनीकी को बढ़ावा दिया जाये। किस प्रकार से सभी मानकों को पूरा करते हुये निर्यात को बढ़ाया जा सकता है, इस पर मंथन किया जाये। इन्नोवा एग्री बायो पार्क लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. केसी रवि ने प्रदेश में निवेश करने की इच्छा व्यक्त की, इस पर मुख्य सचिव ने एकीकृत पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज के भीतर गामा विकिरण सुविधा, मेडिकल डिवाइस पार्क आदि में स्थापित करने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिये कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार की फूड प्रोसेसिंग व एक्सपोर्ट प्रमोशन की पॉलिसी काफी आकर्षक हैं। प्रदेश सरकार उन्हें राज्य में निवेश के लिये हर संभव सहायता उपलब्ध करायेगी।

उन्होंने इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों को इन्नोवा एग्री बायो पार्क लिमिटेड को प्रदेश की पॉलिसी के बारे में जानकारी देकर निवेश के लिये एमओयू साइन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी के लिहाज से गत वर्षों में बड़ा सुधार हुआ है। निर्यात के लिये अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं और वाराणसी से हल्दिया तक राष्ट्रीय जलमार्ग के माध्यम से कार्गों जहाज का परिचालन शुरू हो चुका है। यहां की भूमि उपजाऊ और सिंचाई के लिये पानी की पर्याप्त उपलब्धता है।

इससे पूर्व, बैठक में आईसीएआर-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमान खेड़ा-लखनऊ के निदेशक डॉ. टी दामोदरन तथा इन्नोवा एग्री बायो पार्क लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. केसी रवि द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया, उन्होंने बैठक में किसान हितैषी अनुंसधानों के बारे में विस्तार से बताया।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...