back to top

रिया चक्रवर्ती के बयान दर्ज

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में गुरुवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से 9 घंटे से पूछताछ चल रही है। वह सुबह 11:30 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची थीं और इस दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर से उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड थीं और उनके आखिरी समय में उनकी बहुत करीबी थीं। ऐसे में इस मामले में उनका बयान सबसे अहम है। पुलिस अब तक 11 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पुलिस कुछ प्रॉडक्शन हाउस के लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

पुलिस ने बुधवार को बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया था जो राजपूत के करीबी थे। पुलिस राजपूत के अवसादग्रस्त होने के पीछे की वजहों की समझने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस ने राजपूत के परिवार के सदस्यों समेत 10 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक सूत्र ने कहा, सभी मामलों में यह एक प्रक्रिया होती है।

सूत्र ने बताया कि पुलिस कुछ प्रोडक्शन हाउस के लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। गौरतलब है कि राजपूत ने 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उनके पिता के के सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के अन्य सदस्य राजपूत के अवसाद के पीछे की वजह नहीं जानते। इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख ने कहा था कि मुंबई पुलिस पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी जांच करेगी जिसे इस आत्महत्या की कथित वजह बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...