back to top

ऋषि कपूर जयंती : रिद्धिमा ने दी श्रद्धांजलि, कहा-हम हर दिन आपको याद करते हैं

मुंबई। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 68वीं जयंती पर शुक्रवार को उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट करते हुए कहा कि वह उन्हें हर दिन याद करती हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनके पिता ने उन्हें करुणा का उपहार दिया और रिश्तों की अहमियत सिखाई।

उन्होंने लिखा, पापा, लोग कहते हैं कि आप जब किसी को खोते हैं, उसके बिना आप नहीं रह सकते, तो आपका दिल बुरी तरह टूट जाता है। लेकिन मैं जानती हूं कि आप इस टूटे दिल में रह रहे हैं और यहां हमेशा रहेंगे। मैं जानती हूं कि आप हम सभी को देख रहे हैं और आप यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम आपके द्वारा दिए गए संस्कारों का अनुसरण करें।

उन्होंने आगे लिखा, आप ने मुझे करुणा का उपहार दिया-आपने मुझे रिश्तों की अहमियत सिखाई और मुझे वो इंसान बनाया जो आज मैं हूं। मैं आपको हर दिन याद करती हूं, हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी। आज और हर दिन आपकी याद का जश्न मनाएंगे-जन्मदिन मुबारक।

इसके साथ उन्होंने परिवार के साथ ऋषि कपूर की कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इनमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा नजर आ रही हैं। ल्यूकेमिया की बीमारी के साथ दो साल तक संघर्ष के बाद इस साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...