back to top

सोशल मीडिया कंपनियों और परंपरागत मीडिया के बीच राजस्व साझेदारी हो : वेंकैया नायडू

बेंगलुरु। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को प्रौद्योगिकी आधारित सोशल मीडिया कंपनियों और परंपरागत मीडिया के बीच राजस्व साझेदारी पर आधारित सहयोग का व्यावसायिक मॉडल तैयार करने के लिए प्रभावी दिशानिर्देशों और कानून की जरूरत को रेखांकित किया। गौरतलब है कि परंपरागत मीडिया संस्थान कमाई के लिए जूझ रहे हैं।

नायडू ने एम वी कामथ स्मृति व्याख्यान के छठे संस्करण में कहा, प्रिंट मीडिया द्वारा पर्याप्त लागत के साथ तैयार की गई सूचना रिपोर्ट को सोशल मीडिया दिग्गजों द्वारा हड़पा जा रहा है। यह अनुचित है। इस कार्यक्रम का आयोजन मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन ने किया था, जिसमें नायडू वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक प्रिंट मीडिया ईमानदारी से ऑनलाइन होकर तकनीकी को अपना रहा है, लेकिन उसे एक व्यवहार्य राजस्व मॉडल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ देश प्रिंट मीडिया के लिए सोशल मीडिया दिग्गजों के साथ राजस्व साझेदारी सुनिश्चित करने के उपाय कर रहे हैं। नायडू ने जोर देकर कहा कि हमें इस समस्या पर भी गंभीरता से विचार करने और प्रभावी दिशानिर्देश तथा कानून बनाने की जरूरत है ताकि प्रिंट मीडिया को प्रौद्योगिकी कंपनियों से राजस्व में अपना हिस्सा मिल सके।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि विज्ञापन से आमदनी एक मीडिया संगठन को चलाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रौद्योगिकी के कारण पैदा हुए व्यवधान के चलते मीडिया पर गंभीर असर पड़ा है और उन्हें गंभीर दबाव का सामना करना पड़ रहा है। नायडू ने कहा, प्रौद्योगिकी दिग्गज सूचना के द्वारपाल के रूप में उभरे हैं।

उन्होंने पारंपरिक मीडिया पर सोशल मीडिया के प्रभाव की व्याख्या करते हुए कहा कि वेब सूचना और समाचार के प्रसार का मुख्य साधन बनकर उभरा है। सोशल मीडिया के युग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी ही चाहिए, लेकिन इसमें स्व-नियमन और प्रोटोकॉल भी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...