back to top

शेयर बाजार में 6 दिन बाद निवेशकों को राहत, सेंसेक्स 634 अंक उछला, निफ़्टी भी चढ़ा

मुंबई। एशियाई बाजारों में सुधार के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने शुक्रवार को कारोबार में लगभग एक प्रतिशत बढ़त दर्ज की। गौरतलब है कि इससे पहले छह कारोबारी सत्रों में बाजार लाल निशान में बंद हुआ था।

विश्लेषकों के अनुसार, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों की भावनाओं को बढ़ावा दिया, जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार में 634.65 अंक यानी 1.01 प्रतिशत उछलकर 63,782.80 पर बंद हुआ। दिन में इसने 63,913.13 और 63,393.37 के बीच कारोबार किया। निफ्टी 202.45 अंक यानी 1.07 प्रतिशत चढ़कर 19,059.70 पर बंद हुआ।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मुद्रा में नरमी और वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल की अस्थिरता के साथ एफआईआई की संयमित बिकवाली के कारण घरेलू बाजार में कल की तेज गिरावट की तुलना में अच्छा सुधार हुआ। उन्होंने कहा, दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं, जो उत्साहजनक अनुमान के अनुरूप है। फिर भी, ऊंची ब्याज दरों और भू-राजनीतिक जोखिम के कारण विश्व अर्थव्यवस्था में और मंदी की आशंका के कारण बाजार उत्साहित नहीं है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...