back to top

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाये राहत सामग्री

  • सरकार के वरिष्ठ मंत्री करेंगे बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण
लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने बाढ़ व जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को समय से राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने कहा है कि राहत कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए ज़रुरत के हिसाब से अतिरिक्त नावों का प्रबंध किया जाये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंत्रियों को भी बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये है।

अवस्थी ने बताया की मुख्यमंत्री ने जिलों में स्थापित जिला सेवायोजन कार्यालय और जिला उद्योग केन्द्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इससे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने में मदद मिलेगी।

लाख नियमों के उल्लंघन में 3.50 लाख के खिलाफ मुक़दमा अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अनलॉक के नियमों के उल्लंघन करने पर 1,74,120 एफआईआर दर्ज करते हुये 3,50,647 लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क पहनने और दो गज की दूरी बनाये रखे।

चेकिंग में 66,651 वाहन सीज़ हुए

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,17,16,156 वाहनों की सघन चेकिंग में 66,651 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 59,12,98,649 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

कालाबाज़ारी में 1060 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,060 लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 783 एफआईआर दर्ज किये गये है। फेक न्यूज के तहत 2132 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गयी हैं।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 38,121 संक्रमित

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 10,142 हाॅट स्पाॅट के 1077 थानान्तर्गत 14,30,151 मकानों के 85,71,867 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाटॅस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 38,121 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाईन किये गये लोगों की संख्या 18,599 है। उन्होंने बताया कि राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से गरुवार को 10.40 लाख से ज़्यादा लोगों ने यात्रा की।

प्रदेश में कुल 302 कोविड अस्पताल बनाये गये

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में एल-1, एल-2 तथा एल-3 स्तर के कुल 302 कोविड अस्पताल बनाये गये है। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के तहत कुल 2319 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2104 पूल 5-5 सैंपल के और 215 पूल 10-10 सैंपलों की जांच की गयी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...