back to top

जीएसटी विवरण में देरी पर विलम्ब शुल्क में राहत से छोटे कारोबारियों को फायदा : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। विषेशज्ञों का मानना है कि हर महीने दाखिल किए जाने वाले जीएसटी रिटर्न में देरी पर शुल्क में राहत से छोटे व्यवसायों को फायदा होगा और सरकारी राजस्व में भी वृद्घि होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई माल एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद की बैठक में मासिक रिटर्न भरने में देरी पर करदाताओं को राहत देने का निर्णय किया गया है।

जीएसटीआर-3बी दाखिल करने में देरी पर लगाए जाने वाले शुल्क को 500 रुपए प्रति रिटर्न कर दिया गया है। यह सुविधा उन करदाताओं के लिए है, जिन्हें कोई कर नहीं देना हैं। जिन करदाताओं पर कर बतनता है उन्हें इस स्थिति में अधिकतम एक हजार रुपए प्रति रिटर्न के देने होंगे, बशर्ते ऐसे रिटर्न 31 अगस्त, 2021 तक दाखिल किए जाएं। इसके अलावा परिषद ने दो करोड़ रुपए तक के कारोबार वाले करदाताओं के लिए वित्त वर्ष 2020-21 की वार्षिक रिटर्न को वैकल्पिक कर दिया है।

वही पांच करोड़ से अधिक कारोबार वाले करदाताओं को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए फॉर्म जीएसटीआर-9सी में समाधान के लिए एक विवरण दाखिल करने की सुविधा होगी। इवाय में कर पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा, कुल मिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि परिषद ने छोटे उद्योग के हितों पर विचार किया है और उन्हें आवश्यक राहत प्रदान की है, विशेष कर जब से व्यवसाय महामारी के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड को पार्टनर रजत बोस ने कहा कि अनुपालन संबंधी उपायों में छूट से छोटे और मध्यम करदाताओं को अस्थाई राहत मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, परिषद हालांकि कोविड महामारी के कारण आम लोगों और उद्योग से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर कोई भी निर्णय लेने में पूरी तरह विफल रही है। इसके अलावा टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी सर्विसेज एलएलपी पार्टनर विवेक जालान ने कहा कि जीएसटीआर 9 (वार्षिक रिटर्न) दाखिल करना एक करदाता को वित्तीय वर्ष के दौरान की गई किसी भी गलती को सुधारने का आखिरी मौका होता है। उन्होंने कहा कि इसे बहुत सावधानी से तैयार किया जाना चाहिए। जीएसटी विभाग जीएसटीआर 9 में अपने डाटा विश्लेषण विभाग द्वारा किसी भी विसंगति का पता लगाए जाने पर नोटिस जारी कर सकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...