back to top

आईएफएफआई समारोह में रहेगा क्षेत्रीय फिल्मों का दबदबा

नई दिल्ली। 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) ने वर्ष 2020 के लिए भारतीय पैनोरमा फिल्मों की सूची की घोषणा की कर दी है जिसमें फीचर श्रेणी में क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का दबदबा है और गैर-फीचर फिल्मों की श्रेणी में भी इनकी महत्वपूर्ण उपस्थिति है। गोवा में हर साल 20-28 नवंबर के बीच होने वाले इस फिल्म महोत्सव का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार 16 से 24 जनवरी 2021 के बीच होगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को 20 गैर-फीचर और 23 फीचर फिल्मों के नामों के बारे में जानकारी दी जो महोत्सव के दौरान दिखाई जाएंगी। फीचर श्रेणी में चुनी गई फिल्मों में 18 क्षेत्रीय भाषा की हैं, जिनमें ब्रिज (असमिया), अविजात्रिक (बांग्ला), ए डॉग एंड हिज मैन (छत्तीसगढ़ी), पिंकी एली? (कन्नड़), सेफ (मलयालम), इगी कोना (मणिपुरी), कलिरा अतिता (ओडिया), थाईन (तमिल), गाथम (तेलुगु) और प्रवास (मराठी) शामिल हैं।

फिल्मकार-लेखक जॉन मैथ्यू मथन की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा इन फिल्मों का चयन किया गया। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और तापसी पन्नू एवं भूमि पेडनेकर अभिनीत सांड की आंख महोत्सव में फीचर फिल्म खंड के लिए शुरुआती फिल्म होगी, जिसमें वेत्री मारन की तमिल फिल्म असुरन और गोविंद निहलानी की अग्रेजी एनिमेशन अप, अप एंड अप भी दिखाई जाएगी। संस्कृत भाषा की नमो भी फीचर फिल्म श्रेणी में प्रदर्शित की जाएगी। मुख्यधारा की तीन फिल्मों में नितेश तिवारी की छिछोरे और असुरन और मलयालम फिल्म कप्पेला भी शामिल हैं।

फिल्म छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत है, जिनका इस वर्ष जून में निधन हो गया था। फिल्मों का चयन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) और प्रोड्यूसर गिल्ड की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में हाईवेज ऑफ लाइफ (मणिपुरी), झट आई बसंत (पहाड़ीाहिंदी), पंचिका (गुजराती), राधा (बंगाली) और मराठी की स्टिल अलाइव , खीसा और पंढारा चिवड़ा आदि दिखाई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...