back to top

कोविड-19 से उबरने की दर 21 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक

नई दिल्ली। दिल्ली, गुजरात और उत्तरप्रदेश सहित 21 राज्यों में कोविड-19 से ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत 60.77 फीसदी की तुलना में ज्यादा है। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6.73 लाख और मृतकों की संख्या 19,268 हो गई है।

इसने कहा कि भारत सरकार द्वारा राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर कोविड-19 से निपटने के लिए किए गए सामूहिक प्रयास के कारण अभी तक 4,09,082 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अपलोड आंकड़े के मुताबिक, वर्तमान में देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 2,44,814 लोगों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि रविवार को ठीक हो चुके लोगों की संख्या इलाज करा रहे लोगों से 1,64,268 अधिक है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 14,856 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया, इसके साथ ही देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 60.77 फीसदी है। इसने कहा, 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ (85.9 फीसदी), लद्दाख (82.2 फीसदी), उत्तराखंड (80.9 फीसदी), छत्तीसगढ़ (80.6 फीसदी), राजस्थान (80.1 फीसदी), मिजोरम (79.3 फीसदी), त्रिपुरा (77.7 फीसदी), मध्यप्रदेश (76.9 फीसदी), झारखंड (74.3 फीसदी), बिहार (74.2 फीसदी), हरियाणा (74.1 फीसदी), गुजरात (71.9 फीसदी), पंजाब (70.5 फीसदी), दिल्ली (70.2 फीसदी), मेघालय (69.4 फीसदी), ओडिशा (69.0 फीसदी), उत्तरप्रदेश (68.4 फीसदी), हिमाचल प्रदेश (67.3 फीसदी), पश्चिम बंगाल (66.7 फीसदी), असम (62.4 फीसदी) और जम्मू-कश्मीर (62.4 फीसदी) प्रमुख हैं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...