back to top

यूपी में संक्रमण से रिकॉर्ड 63 मौतें, मरने वालों का आंकड़ा 1,900 के पार

  • प्रदेश 4658 नये मामले, कुल संख्या 1.10 लाख के ऊपर
  • लखनऊ में सबसे ज़्यादा 664 की रिपोर्ट पॉजिटिव
  • कानपुर नगर में 447 मिले संक्रमित, जौनपुर में सबसे ज़्यादा 16 की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण करने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में अब तक एक दिन में सबसे ज़्यादा 63 लोगों की महामारी से जान चली गयी। इनमे सबसे ज़्यादा 16 मरीज़ों की मौत जौनपुर में हुई है, जबकि कानपुर नगर में भी 10 ने दम तोड़ दिया है।

इन दो जिलों के अलावा वाराणसी में 5, गोरखपुर में 4, प्रयागराज, बरेली, अयोध्या में 3-3, झांसी, उन्नाव, रायबरेली में 2-2, मुरादाबाद, बलिया, आगरा, ग़ाज़ीपुर, आजमगढ़, बस्ती, पीलीभीत, सुल्तानपुर, मिर्ज़ापुर, मऊ और ललितपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गयी है। इसके साथ प्रदेश में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 1,900 पार करके 1,920 हो गया है।

प्रदेश में न सिर्फ मरने वालों का, बल्कि नये संक्रमितों का आंकड़ा भी एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के 75 जिलों में 4,658 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद अब तक कुल मिले संक्रमितों की संख्या 1,11,322 हो गयी है।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज़्यादा और रिकॉर्ड 664 नये केस राजधानी लखनऊ से रिपोर्ट हुए हैं। यह कुल मामलों का 14.26 प्रतिशत है। लखनऊ में संक्रमण से एक यूनानी डॉक्टर सहित दो और लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में शाहजहांपुर के अल्हागंज के स्टेशन अफसर इंद्रजीत सिंह भदौरिया की कोरोना से लखनऊ में हुई मौत हुई है। संक्रमण के चलते वे पीजीआई में भर्ती थे।

राजधानी में महामारी से अब तक 125 लोग दम तोड़ चुके हैं। लखनऊ में इस समय प्रदेश में सबसे ज़्यादा 4,806 एक्टिव मामले हैं। हालांकि इसके मुक़ाबले अब तक कुल 5874 मरीज़ इलाज के बाद स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

लखनऊ के बाद संक्रमण के सबसे ज़्यादा 447 मामले कानपुर नगर में मिले हैं। वाराणसी में भी 281 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों में प्रयागराज में 197, बरेली में 138, गोरखपुर में 135, शाहजहांपुर में 130, गौतम बुद्ध नगर में 105, देवरिया में 104, ग़ाज़ियाबाद में 103, जौनपुर में 102, बलिया में 94, अलीगढ में 92 और मथुरा में 90 नये संक्रमित मिले हैं।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 43654 कोरोना के मामले एक्टिव हैं।

इनमे से 14,206 मरीज होम आइसोलेशन, 1282 लोग प्राइवेट हास्पिटल में, 178 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में और इसके अलावा बाकी के कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। अब तक 63402 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अबतक 20,103 मरीज होम आइसोलेशन की सुविधा का इस्तेमाल कर चुके है और 5897 मरीज होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...