back to top

यूपी में संक्रमण से रिकॉर्ड 63 मौतें, मरने वालों का आंकड़ा 1,900 के पार

  • प्रदेश 4658 नये मामले, कुल संख्या 1.10 लाख के ऊपर
  • लखनऊ में सबसे ज़्यादा 664 की रिपोर्ट पॉजिटिव
  • कानपुर नगर में 447 मिले संक्रमित, जौनपुर में सबसे ज़्यादा 16 की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण करने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में अब तक एक दिन में सबसे ज़्यादा 63 लोगों की महामारी से जान चली गयी। इनमे सबसे ज़्यादा 16 मरीज़ों की मौत जौनपुर में हुई है, जबकि कानपुर नगर में भी 10 ने दम तोड़ दिया है।

इन दो जिलों के अलावा वाराणसी में 5, गोरखपुर में 4, प्रयागराज, बरेली, अयोध्या में 3-3, झांसी, उन्नाव, रायबरेली में 2-2, मुरादाबाद, बलिया, आगरा, ग़ाज़ीपुर, आजमगढ़, बस्ती, पीलीभीत, सुल्तानपुर, मिर्ज़ापुर, मऊ और ललितपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गयी है। इसके साथ प्रदेश में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 1,900 पार करके 1,920 हो गया है।

प्रदेश में न सिर्फ मरने वालों का, बल्कि नये संक्रमितों का आंकड़ा भी एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के 75 जिलों में 4,658 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद अब तक कुल मिले संक्रमितों की संख्या 1,11,322 हो गयी है।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज़्यादा और रिकॉर्ड 664 नये केस राजधानी लखनऊ से रिपोर्ट हुए हैं। यह कुल मामलों का 14.26 प्रतिशत है। लखनऊ में संक्रमण से एक यूनानी डॉक्टर सहित दो और लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में शाहजहांपुर के अल्हागंज के स्टेशन अफसर इंद्रजीत सिंह भदौरिया की कोरोना से लखनऊ में हुई मौत हुई है। संक्रमण के चलते वे पीजीआई में भर्ती थे।

राजधानी में महामारी से अब तक 125 लोग दम तोड़ चुके हैं। लखनऊ में इस समय प्रदेश में सबसे ज़्यादा 4,806 एक्टिव मामले हैं। हालांकि इसके मुक़ाबले अब तक कुल 5874 मरीज़ इलाज के बाद स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

लखनऊ के बाद संक्रमण के सबसे ज़्यादा 447 मामले कानपुर नगर में मिले हैं। वाराणसी में भी 281 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों में प्रयागराज में 197, बरेली में 138, गोरखपुर में 135, शाहजहांपुर में 130, गौतम बुद्ध नगर में 105, देवरिया में 104, ग़ाज़ियाबाद में 103, जौनपुर में 102, बलिया में 94, अलीगढ में 92 और मथुरा में 90 नये संक्रमित मिले हैं।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 43654 कोरोना के मामले एक्टिव हैं।

इनमे से 14,206 मरीज होम आइसोलेशन, 1282 लोग प्राइवेट हास्पिटल में, 178 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में और इसके अलावा बाकी के कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। अब तक 63402 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अबतक 20,103 मरीज होम आइसोलेशन की सुविधा का इस्तेमाल कर चुके है और 5897 मरीज होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके है।

RELATED ARTICLES

सोनम कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है

मुंबई। बेटे वायु के जन्‍म के बाद उसकी परवरिश के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद एक्‍ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिरसे...

राहुल जब भी मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को झटका लगता है: रीजीजू

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन...

बीमा कंपनियां मार्ग परिवर्तित किए जाने का हवाला देकर मुआवजे से इनकार नहीं कर सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि बीमा कंपनियां दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा देने से सिर्फ इसलिए इनकार नहीं कर सकतीं कि वाहन...

देव दिवाली 5 को, शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग

स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता हैलखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।...

अक्षय नवमी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। यह तिथि बहुत ही शुभ...

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौ माता, गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआलखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया।...

10 क्विंटल सीप और शंख से बना श्रीश्याम दरबार

श्री श्याम मन्दिर में दो दिवसीय होगा श्री श्याम जन्मोत्सव लखनऊ। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 1, 2 नवंबर को...

दादी-नानी की कहानी से बच्चों को दिया साहस और समझदारी का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनायी भूतों का राजा कहानी लखनऊ। खेल-खेल में शिक्षा का संदेश देने वाली दादी-नानी की कहानी श्रृंखला में गुरुवार को बच्चों ने...

भागवत कथा : कृष्ण जन्मोत्सव में हुई फूलों की बारिश

कथा श्रवण कराकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियालखनऊ। नायक नगर, मोहिबुल्लापुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन...