back to top

रेल यातायात रोके बिना स्टेशनों का पुनर्निर्माण बहुत जटिल काम, 160 स्टेशनों पर पूरा हुआ : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

नयी दिल्ली । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर रेल यातायात रोके बिना पुनर्निर्माण का बहुत जटिल काम किया जा रहा है और 1300 चिह्नित स्टेशनों में से 160 पर यह काम पूरा हो गया है।वैष्णव ने लोकसभा में यह भी कहा कि रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण का काम देश में आजादी के बाद पहली बार किया जा रहा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य गोडम नागेश के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जाना है, जिनमें से 160 में यह काम पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण का कार्यक्रम है। पहले रंगाई-पुताई को ही स्टेशन का विकास मान लिया जाता था। अब आगामी 50 साल के लिए योजना के साथ यह काम किया जा रहा है जिसमें स्थानीय वास्तुशिल्प, पार्किग क्षेत्र के साथ पुनर्निर्माण के लिए गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं।समाजवादी पार्टी (सपा) के धर्मेंद्र यादव के प्रश्न का उत्तर देते हुए वैष्णव ने कहा कि स्टेशन पुनर्निर्माण का काम बहुत जटिल है जिसमें रेल यातायात को रोके बिना इसे किया जाता है।

उन्होंने कहा, विश्व के कई देशों में स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेल यातायात तीन-चार वर्ष के लिए रोक दिया जाता है। लेकिन हमारे देश में वैसी परिस्थितियां नहीं हो सकतीं और यहां यह संभव नहीं है। हमारे यहां बहुत यातायात है। उन परिस्थितियों के अंदर, सुरक्षा का ध्यान रखते हुए और यातायात बिना रोके पुनर्निर्माण का काम किया जा रहा है।

वैष्णव ने कहा, आजादी के बाद पहली बार यह काम किया जा रहा है, इसलिए पुराना कोई अनुभव भी नहीं है। नये तरीके और नये अनुभव से सुरक्षा के साथ काम किया जा रहा है।उन्होंने एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि रेलवे में साफ-सफाई पर पिछले 11 वर्षों में बहुत बदलाव आया है और इस दिशा में नया मानक स्थापित हुआ है।

कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्न पूछते हुए रेल मंत्री और रेलवे के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि सांसद सत्तापक्ष के हों या विपक्ष के, सभी की बात रेल मंत्री ध्यान से सुनते हैं और उनके कार्यों को पूरा कराने का प्रयास करते हैं। इस पर वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों ने रेलवे के काम की प्रशंसा की है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ का स्पष्ट उदाहरण है।

कोरोना महामारी के समय रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली किराया छूट पुन: शुरू किए जाने की संभावना के कांग्रेस सदस्य एमके विष्णु प्रसाद के सवाल पर वैष्णव ने कहा, ‘‘पिछले साल रेलवे ने 60 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी ताकि यात्री परिवहन सुगम हो। अन्य पड़ोसी देशों की तुलना में भारत किफायती रेल परिवहन उपलब्ध करा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...