बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग लालिगा में अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना के करीब पहुंच गया है। उरुग्वे के मिडफील्डर वाल्वरडे ने हाफ टाइम से ठीक पहले दाएं पैर से घुमावदार शॉट लगाकर मैड्रिड की बढ़त को दोगुना किया। वाल्वरडे ने इससे पहले चैंपियंस लीग के अंतिम 16 के पहले चरण के मैच में रियाल मैड्रिड की मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 3-0 की जीत में हैट्रिक बनाई थी।
उससे पहले उन्होंने लालिगा के पिछले दौर में सेल्टा विगो के खिलाफ 2-। से जीत में भी गोल किया था। इस जीत से रियाल मैड्रिड के 28 मैच में 66 अंक हो गए हैं। बार्सिलोना के 27 मैच में 67 अंक हैं। इस बीच स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबाप्पे का मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ चैंपियंस लीग के राउंड आॅफ 16 के दूसरे चरण के मैच में खेलना भी संदिग्ध है। उन्होंने घुटने की चोट के कारण 21 फरवरी के बाद कोई मैच नहीं खेला है।





