back to top

रे की संदिग्ध जघन्य हत्या पश्चिम बंगाल में गुंडाराज को उजागर करती : नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को पार्टी नेता दीबेंद्र नाथ रे की मौत को संदिग्ध जघन्य हत्या करार देते हुए आरोप लगाया कि यह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में गुंडाराज और कानून-व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता रे का शव पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में स्थित उनके घर के पास सोमवार सुबह लटका मिला। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक दीबेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बहुत चौंकाने वाली और निंदनीय है।

उन्होंने कहा, यह घटना ममता राज में गुंडाराज और कानून-व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है। बंगाल की जनता भविष्य में ऐसी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। हम कडे शब्दों में इसकी निंदा करते हैं। रे ने हेमताबाद की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से माकपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा नेता के परिवार ने इस मामले में हत्या का संदेह जताता हुए सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार के एक सदस्य ने कहा हमारा मानना है कि उनकी हत्या कीी गई। इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...