back to top

चार शुभ योग में रथ सप्तमी आज, होगी सूर्यदेव की आराधना

रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करना शुभ माना गया
लखनऊ। सनातन धर्म में रथ सप्तमी का दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 4 फरवरी 2025 को रथ सप्तमी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्यदेव का अवतरण हुआ था। इसलिए रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से आरोग्यता का वरदान मिलता है और नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। रथ सप्तमी के दिन स्नान-ध्यान और सूर्यदेव की आराधना करके जीवन में आने वाली अड़चनों को दूर कर सकते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरूआत 04 फरवरी को सुबह 4 बजकर 37 मिनट पर होगी और अगले दिन 05 फरवरी को सुबह 02 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 04 फरवरी को रथ सप्तमी मनाई जाएगी। इस साल शुक्ल योग,शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग समेत 4 शुभ योगों में रथ सप्तमी मनाई जाएगी।

स्नान मुहूर्त :04 फरवरी को रथ सप्तमी के दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक स्नान का मुहूर्त है।

पूजा विधि
रथ सप्तमी के दिन सुबह जल्दी उठें। पीले रंग के वस्त्र धारण करें और सूर्यदेव की पूजा शुरू करेंसबसे पहले तांबे के लोटे जलभर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा करें। सूर्य मंत्र और सूर्य चालीसा का पाठ करें। इसके बाद सूर्यदेव की आरती उतारें।

क्यों खास है रथ सप्तमी?
रथ सप्तमी का दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना के लिए खास होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान प्राप्त होता है। रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है।

RELATED ARTICLES

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

तीसरा बड़ा मंगल आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी पवनसुत की पूजा

लखनऊ। आज जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...