पं. बिरजू महाराज जयंती समारोह आज

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे समारोह का उद्घाटन
लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान लखनऊ, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कल 04 फरवरी को पं. बिरजू महाराज जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह उ.प्र., संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर लखनऊ में सांय 05:00 बजे से शुरू होगा। समारोह का उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। समारोह में पं. बिरजू महाराज जी की शिष्या डॉ. दीपान्विता सिंधा राय द्वारा एकल नृत्य की प्रस्तुति भी दी जायेगी।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पं बिरजू महाराज जी शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका बिंदादीन घराने के अग्रणी नर्तक थे। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। कथक नृत्य के अलावा उनको गायन, तबला, पखावज इत्यादि के वादन में भी महारथ हासिल थी। उन्होंने ठुमरी, भजन और कवित्त आदि की रचना की थी। कथक क्षेत्र में उनका अद्वितीय योगदान है।
उल्लेखनीय है कि पं. बिरजू महाराज जी ने अपने जीवन के 35 वर्ष दिल्ली कथक केंद्र को दिए थे, इसलिए समारोह की द्वितीय प्रस्तुति के अंतर्गत सामूहिक कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे उनकी वरिष्ठ शिष्या कथक गुरु मालती श्याम जी के निर्देशन में कथक केंद्र नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रस्तुति बसंत ऋतु पर आधारित होगी।

RELATED ARTICLES

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ शुक्रवार 27 जून को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के...

शास्त्रीय गायन, वादन, कथक और भरतनाट्यम ने मंच पर समां बांधा

भातखंडे : प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रतिभागियों नें दी मनमोहक प्रस्तुति लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ मे चल रहे ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला अभिरुचि...

जगन्नाथ रथ यात्रा से पूर्व हुआ सामूहिक हवन यज्ञ

आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव लखनऊ। डालीगंज श्री राधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले स्थित 64वा श्री माधव...

Latest Articles