back to top

जयंती पर याद किए गए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

कवि सम्मेलन और नृत्य नाटिका यशोधरा का मंचन

लखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। गोमती नगर के एफिल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के एक सत्र में कवि सम्मेलन तथा दूसरे सत्र में विचार संगोष्ठी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।
इस दौरान राष्ट्रकवि गुप्त के व्यक्तित्व व कृतित्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने व राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता बताई। गहोई समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता एवं महामंत्री ज्ञानेंद्र कठिल ने मैथिलीशरण गुप्त को भावों की सूक्ष्मतम अभिव्यक्ति करने वाला कुशल चितेरा बताया।
वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती अर्चना गुप्ता के संचालन में हुए कवि सम्मेलन में श्वेता शुक्ला ने मुझे फर्ज अपने निभाना है लेकिन किसी की निगाहों में आना नहीं है, गोपाल ठहाका ने होगा आज धमाल नगरी में रसखान की आया है गोपाल, अशोक गुप्त अचानक ने अजनबी सा शहर अब लगने लगा है हवाओं में भी जहर लगने लगा है जैसी कविताओं पर खूब तालियां बटोरीं। विनोद कुमार गुप्ता भावुक, शिवमंगल सिंह मंगल सहित लखनऊ व कानपुर से आये कवियों ने राष्ट्रकवि को अपनी भावांजलि अर्पित की। सांस्कृतिक सत्र में स्वरा त्रिपाठी ने कजरी पर मनमोहक नृत्य किया, वहीं स्नेहा रस्तोगी ने यशोधरा पर केन्द्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। अंत में महामंत्री ज्ञानेंद्र गुप्ता ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शशि रावत, रश्मि हूंका, संजयगुप्ता, आलोक सेठ, अंकित गुप्ता, राजीव गुप्ता सहित समाज के वरिष्ठजन, संगठन पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

गुरुदेव तुमको सौ-सौ नमन के जयघोष से गूंजा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से संपन्नलखनऊ। दिगम्बर जैन परंपरा में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

गुरु पूर्णिमा : मंदिरों और आश्रमों में हुआ गुरु पूजन, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वेद व्यास...

सीखने की प्रक्रिया निरंतर एवं व्यापक होनी चाहिए : डॉ. मनोज कुमार मिश्र

दीक्षारम्भ- 2026 के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा पर प्रेरक सामूहिक परिचर्चा सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ- 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा के पावन...

सावन माह आज से, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा सावन का शुभारंभ, मन्दिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गयालखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन...

गुरुदेव तुमको सौ-सौ नमन के जयघोष से गूंजा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से संपन्नलखनऊ। दिगम्बर जैन परंपरा में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

गुरु पूर्णिमा : मंदिरों और आश्रमों में हुआ गुरु पूजन, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वेद व्यास...

सीखने की प्रक्रिया निरंतर एवं व्यापक होनी चाहिए : डॉ. मनोज कुमार मिश्र

दीक्षारम्भ- 2026 के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा पर प्रेरक सामूहिक परिचर्चा सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ- 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा के पावन...

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी वाचन

लखनऊ। हिंदी के उपन्यास सम्राट कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद ने हिंदी साहित्य के खजाने को लगभग एक दर्जन उपन्यास और करीब 250 लघु-कथाओं...

PM मोदी दो अगस्त को नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे : मांडविया

नयी दिल्ली। भारत में युवाओं में नशे की बढती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक...