back to top

आपसी सहयोग से हम वैश्विक खतरों का सामना करने में सक्षम होंगे: राजनाथ सिंह

जयपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि भारत, रूस, चीन और मध्य एशिया के अन्य देशों के बीच सहयोग आने वाले दिनों में और मजबूत होगा और वे आपसी सहयोग से वैश्विक खतरों का सामना करने में सक्षम होंगे। सिंह जैसलमेर में पांचवीं अंतरराष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ रूस, चीन, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाखस्तान, सूडान और उज्बेकिस्तान की टीमों ने भाग लिया। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि आनेवाले समय में हमारा और आपका साथ और अधिक बढ़ेगा। हम आपसी सहयोग बढ़ाकर एक साथ विश्व की कठिन चुनौतियों तथा खतरों का सामना करने में सक्षम बनेंगे और साथ ही भविष्य में हमें आपसी संबंध बढाने के और भी मौके मिलेंगे।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभागी देशों के परस्पर रिश्ते और गहरे होंगे। वैसे इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी देशों के साथ हमारे पहले से ही मित्रतापूर्ण रिश्ते रहे हैं। रक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों के साथ रिश्तों का भी जिक्र किया। सिंह ने कहा रूस के साथ तो भारत के लंबे समय से बहुत ही गहरे रणनीतिक रिश्ते भी रहे हैं। वहीं चीन के साथ हम द्विपक्षीय अभ्यास हैंड इन हैंड में भाग लेते हैं जिससे हमें एक दूसरे के बारे में बेहतर समझ बनाने में बहुत सहयोग मिलता है। इसी तरह मध्य एशिया के सभी देशों बेलारूस, अर्मेनिया, कजाखस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ हमारे ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं जिनमें व्यापारिक तथा सांस्कृतिक रिश्ते शामिल हैं। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता टीमों को सम्मानित भी किया।

 

इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे। एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि भारत की टीम ने प्रतियोगिता के पांच चरणों में से प्रथम चार चरणों में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि पांचवे चरण में भारत की टीम दूसरे स्थान पर और उज्बेकिस्तान प्रथम स्थान पर रहा। आठ देशों की अंतिम ओव्हर ऑल पोजिशन में भारत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि उज्बेकिस्तान दूसरे, रूस तीसरे, चीन चौथे, कजाकिस्तान पांचवें, बेलारूस छठे, आर्मेनिया सातवें, और सूडान आठवें स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पहली बार प्रतियोगिता में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...