back to top

राजनाथ ने मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा की, कहा-उनका नाम लेने से अपराधियों की कंपकंपी छूट जाती है

महाराजगंज (उप्र)।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुये कहा कि कोई भी उनकी ईमानदारी पर संदेह नहीं कर सकता। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आदित्यनाथ का नाम लेने मात्र से अपराधियों का कंपकंपी छूट जाती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने यहां आदित्यनाथ के धार्मिक गुरु अवैद्यनाथ की एक प्रतिमा का अनावरण किया। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा : शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने उच्च जातियों, विशेष तौर पर ब्राह्मणों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दूर होने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री को लेकर कोई विवाद नहीं है और केंद्रीय नेतृत्व ने तय कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के चेहरे के साथ भाजपा विधानसभा चुनाव में उतरेगी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक रहे उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री के मसले पर कहा कि यह एक सुलझा हुआ मसला है क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा दोबारा सरकार बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। राज्य में भाजपा के ब्राह्मण चेहरे डॉक्टर शर्मा ने उन अटकलों को खारिज किया कि उच्च जातियां, विशेष रूप से ब्राह्मण भाजपा से दूर जा रहे हैं जिन्हें बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी समेत अन्य लोग लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जाति और पंथ के चश्में से कोई चेहरा नहीं देखा बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।

भाजपा के लिए ब्राह्मणों के वोटों के नुकसान पर शर्मा ने कहा, यह प्रतिद्वंद्वियों द्वारा उनके (ब्राह्मण) वोट के लिए एक झूठा प्रचार है। कांग्रेस के प्रमुख ब्राह्मण नेता जितिन प्रसाद (पूर्व केंद्रीय मंत्री) को भाजपा में शामिल किये जाने पर शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध से विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सौ से अधिक सीटों पर भाजपा को भारी नुकसान होगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर अन्नदाता अनाज उत्पादकों के बीच, अपना वोट हासिल करने के लिए असंतोष फैलाने का आरोप लगाया। किसान आंदोलन के मसले पर उन्होंने कहा कि किसान भाजपा की सर्वाेच्च प्राथमिकता है लेकिन अगर कोई किसान के रूप में भेष बदलकर अपने निहित राजनीतिक हितों को पूरा करने की कोशिश करता है तो लोग उसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

 

माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग संभालने वाले शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव किया है। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कटाक्ष किया कि पहले राज्य सरकार बोर्ड परीक्षाओं में धोखाधड़ी के आयोजन के लिए निविदा देने के लिए जानी जाती थी लेकिन अब उत्तर प्रदेश में नकल मुक्त परीक्षा आयोजित करने और छात्रों को सब्सिडी वाली किताबें प्रदान करने के लिए सरकार की प्रशंसा हो रही है। शर्मा ने कहा कि यह वही उत्तर प्रदेश है जिसमें प्रधानमंत्री ने 2017 में (विधानसभा चुनाव रैली) गोंडा में कहा था कि सामूहिक नकल (बोर्ड परीक्षाओं में) के लिए निविदाएं मंगाई जाती हैं। लेकिन आज यह नकल मुक्त परीक्षा के लिए अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उप्र सी ग्रेड में था लेकिन आज यह ए ग्रेड में है।
यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा और सपा के बीच सीधी या मायावती की बसपा सहित त्रिकोणीय लड़ाई होगी, शर्मा ने कहा, भाजपा बंपर जीत रही है और ये विपक्षी दल एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए आपस में लड़ रहे हैं।

 

इस बार प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व वाली कांग्रेस की संभावना पर, उन्होंने बिना नाम लिए कहा,  जब चुनाव नजदीक है तो राजनीतिक पर्यटक लोग भी अच्छी तरह से जानते हैं कि चुनाव के दौरान उनके साथ कौन खड़ा है। यह पूछे जाने पर कि क्या अयोध्या आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए आधार होगी, शर्मा ने कहा, भाजपा के लिए, राम मंदिर का निर्माण कभी भी चुनावी मुद्दा नहीं था, बल्कि आस्था का विषय था। यह भाजपा थी, जिसने अकेले राम मंदिर आंदोलन को समर्थन दिया और बाधाओं को दूर किया। उन्होंने याद दिलाया कि राम मंदिर के लिए कल्याण सिंह जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था और जो लोग आज बुद्धिजीवियों की सभा आयोजित कर रहे हैं, उनके शासन काल में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई, ऐसे में जनता किसका समर्थन करेगी

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...