वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में तैनात चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार कनौजिया को डिप्लोमा फार्मासिस्ट गजेटेड आफीसर एसोसिएशन की लखनऊ शाखा का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
आनन्द सिंह एसोसिएशन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष है लेकिन उनके स्थानांतरण के कारण कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। इसकी को देखते हुए आगामी अधिवेशन तक राजीव कुमार को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।





