back to top

राजस्थान प्रियंका, गहलोत, पायलट ने राहुल से मुलाकात की

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारण राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े रहने और राजस्थान में पार्टी के सफाए को लेकर राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों की ओर से जवाबदेही तय करने की मांग की पृष्ठभूमि में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को राहुल से उनके आवास पर मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी से इन नेताओं की मुलाकात मुख्य रूप से राजस्थान के संदर्भ में थी जहां लोकसभा चुनाव में पार्टी का पूरी तरह सफाया हो गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास 12, तुगलक लेन पर सबसे पहले प्रियंका पहुंचीं। इसके बाद केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पायलट पहुंचे। कुछ देर के बाद सुरजेवाला और पायलट वहां से चले गए।

फिर गहलोत राहुल के आवास पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी से मुलाकात से पहले गहलोत ने अलग से प्रियंका से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 25 मई को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में लोकसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी के सफाए को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जताई थी।

सूत्रों के हवाले से आई खबरों के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सहित कुछ बड़े क्षेत्रीय नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि इन नेताओं ने बेटों-रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए जिद की और उन्हीं को चुनाव जिताने में लगे रहे और दूसरे स्थानों पर ध्यान नहीं दिया।

इसी बैठक में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि सीडब्ल्यूसी ने प्रस्ताव पारित कर इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया और पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत किया।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...

रचनात्मक माहौल बच्चों की प्रतिभा को देता है नई दिशा : जय कृष्ण अग्रवाल

प्रेरित करना किसी भी संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डिवेलपमेंट प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

आज रात से लगेगा खरमास, एक माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

धनु संक्रांति वाला खरमास करीब 15 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच लगता हैलखनऊ। होली के बाद खरमास की शुरूआत शनिवार से होगी। ज्योतिषाचार्यों...