back to top

राजस्थान : दुर्लभ कैराकल की हत्या कर शव जलाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले में कैराकल यानी दुर्लभ जंगली बिल्ली को मारकर उसे जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद वन विभाग हरकत में आया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मौके से कैराकल का अधजला शव बरामद किया है। वन विभाग के अनुसार यह घटना भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे शाहगढ़ क्षेत्र की है।

जहां दो दिन पहले कैराकल को मारकर लकड़ियों के ढेर पर रखकर जला दिया गया था। मृत दुर्लभ वन्यजीव कैराकल बिल्ली के वीडियो वायरल होने की घटना को उप वन संरक्षक कुमार शुभम ने गंभीरता से लेते हुए सहायक वन संरक्षक मुख्यालय जैसलमेर दिलीप सिंह राठौड़ के निर्देशन में टीम का गठन किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सम लक्ष्मणसिंह भाटी और क्षेत्रीय वन अधिकारी जैसलमेर पूनम सिंह के नेतृत्व में जांच प्रारम्भ की गई।

जांच में घटनास्थल व आरोपियों की पहचान की गई। उप वन संरक्षक कुमार शुभम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहगढ़ निवासी इब्राहिम खान (32), उमा (31) और सलिदाद (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्वाई के दौरान आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है, जिसका उपयोग घटना के दौरान किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो दिन पहले किसी जंगली जानवर ने उनके करीब 50 मवेशियों को मार दिया था। इस वजह से उन्होंने उस जानवर के पैरों के निशान का पीछा करना शुरू किया। उप वन संरक्षक ने बताया कि आरोपियों के अनुसार जब उन्हें जंगली बिल्ली दिखाई दी तो वे उसके पीछे दौड़ पड़े। आरोपियों का कहना है कि लगातार पीछा करने के दौरान बिल्ली भागते-भागते खुद ही मर गई। हालांकि वन विभाग इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कैराकल की मौत वास्तव में किस परिस्थिति में हुई।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने...

बिहार राज्यसभा चुनाव : राजग ने पांचों सीटें जीतीं, नीतीश कुमार और नितिन नवीन निर्वाचित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।...