back to top

रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेन सेवाएं की बंद

नई दिल्ली। रेलवे ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए रविवार को अपनी सभी यात्री गाड़ियों के संचालन को 22 मार्च की मध्यरात्रि से 31 मार्च मध्यरात्रि तक स्थगित रखने की घोषणा की है। रेलवे ने कहा कि इस अवधि में केवल मालगाड़ियों चलेंगी। रेलवे ने कोरोना वायरस संक्रमित यात्रियों के संक्रमण फैलाने की चिंताओं के बीच यह कदम उठाया।

रेलवे ने कहा कि शनिवार को ऐसे तीन मामले सामने आए थे, जब ऐसे लोग ट्रेनों में सफर करते मिले जिन्हें घरों में पृथक रहने का निर्देश दिया गया था। इन तीन मामलों में 12 लोग कोविड-19 से ग्रस्त पाए गए। रेलवे ने अपनी कई ट्रेनें रद्द करके शुक्रवार को ही अपनी सेवाओं में कटौती कर दी थी, लेकिन उसने उन ट्रेनों को यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी थी जो पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर चुकी थीं।

भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, बेहद न्यूनतम उपनगरीय सेवाएं और कोलकाता मेट्रो रेल सेवा 22 मार्च की आधी रात तक जारी रहेगी। इसके बाद ये सेवाएं भी 31 मार्च की आधी रात तक बंद रहेंगी। रेलवे रोजाना लगभग 13,523 ट्रेनों का संचालन करता है, जिसमें 5,881 ईएमयू, 3,695 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और 3,947 यात्री ट्रेनें शामिल हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च से 31 मार्च तक करीब 49,000 यात्री सेवाएं बंद रहेंगी।

कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि प्रीमियम, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों समेत सभी यात्री ट्रेन सेवाएं, उपनगरीय ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे 31 मार्च मध्य रात्रि तक बंद रहेंगी। रेलवे ने कहा कि जिन ट्रेनों ने 22 मार्च को सुबह चार बजे से पहले अपनी यात्रा शुरू कर दी है वे अपने गंतव्य तक जाएंगी।

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, देश भर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मालगाडय़िों का संचालन जारी रहेगा। इसमें कहा गया कि इस अवधि के दौरान रद्द हुई ट्रेनों के लिए यात्री 21 जून की अवधि तक रिफंड का दावा कर सकते हैं।इस दौरान रेलवे के सभी फूड प्लाजा, अल्पाहार, जन आहार और दुकानों आदि पर चाय, कॉफी, चिप्स और बिस्किट आदि ही मिलेंगे। इसके अलावा, रेलवे ने सभी रेल संग्रहालय, धरोहर गलियारे और पार्कों को 15 अप्रैल तक बंद रखने का भी आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...

PM मोदी बोले – राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती...

PM मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की सप्ताह भर की यात्रा पर रवाना, G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह जी-7 शिखर...

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...