back to top

रेलकर्मियों और रंगकर्मियों ने सफदर और रामबहादुर नेपाली को किया नमन, हुआ नाटक

संस्कृतिकर्मी, लेखक एवं नाटककार सफदर हाशमी और रामबहादुर नेपाली की पुण्यतिथि पर
सवारी माल डिब्बा कारखाना में अमुक आर्टिस्ट ग्रुप एवं उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से हुआ कार्यक्रम

लखनऊ। जानेमाने संस्कृतिकर्मी, लेखक एवं नाटककार सफदर हाशमी और रामबहादुर नेपाली की पुण्यतिथि पर शहर के रंगकर्मियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम गुरुवार को आलमबाग स्थित सवारी माल डिब्बा कारखाना में अमुक आर्टिस्ट ग्रुप एवं उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत सफदर हाशमी और रामबहादुर नेपाली के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री श्री अरविंद सिंह, शाखा अध्यक्ष दिनेश यादव, शाखा उपाध्यक्ष अभिनीत कुमार जैन, जूनियर इंजी. राम अवतार सिंह, वरिष्ठ खंड अभियंता जितेंद्र कुमार वर्मा, रेल मजदूर नेता संजीव मिश्र, अमुक आर्टिस्ट ग्रुप के मुखिया संस्कृतिककर्मी अनिल मिश्र गुरू जी ने सफदर हाशमी और राम बहादुर नेपाली के चित्र पर श्रद्धासुमन आर्पित कर उन्हें नमन किया।
नाट्य प्रस्तुति से पहले कलाकारों ने जनगीतों की प्रभावी प्रस्तुति कर कर्मचारियों में जोश भर दिया। एक के बाद एक शानदार गीतों से पूरा देशभक्ति का वातावरण बना दिया। अनिल मिश्र गुरुजी के निर्देशन, परिकल्पना एवं लेखन में हम क्रांति करेंगे का प्रभावपूर्ण मंचन हुआ। जिसमें शशांक पांडेय, अनामिका सिंह, शोभित राजपूत, राहुल प्रताप सिंह एवं ज्योति ने भावपूर्ण अभिनय किया। संगीत संतोष कुमार का रहा।
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री अरविंद सिंह ने कहा कि सफदर हाशमी और राम बहादुर नेपाली की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। उनके सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। रेलवे के कार्यरत सभी कर्मियों जो न्यू पेंशन स्कीम के तहत हैं, उन सभी को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत है। रेलवे में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन एक मात्र यूनियन ऐसी है, जो रेल कर्मियों की पुरानी पेंशन के लिए संघर्षरत है। कर्मियों के हक का यह संघर्ष आगे जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...

संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगा आरसीबी

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में एक ऐसी टीम है जिसने खेल के हर विभाग...

CM योगी बोले – जनता की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'जनता दर्शन' में सीएम ने सुनीं 200 फरियादियों की समस्याएं, लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी गोरखपुर।...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...