back to top

रेल मंत्री इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें हटाएं : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने श्रमिक ट्रेनों को लेकर सरकार और भाजपा पर देश के समक्ष झूठे तथ्य रखने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल पद से इस्तीफा दें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हटाएं। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि प्रवासी श्रमिकों के साथ सरकार की तरफ से क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया।

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, सरकार और भाजपा के कई लोगों ने कहा था कि रेलवे या तो मुफ्त सेवा दे रही है या फिर 85 फीसदी किराए का भुगतान कर रही है। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने यह बयान दिया है कि 85 फीसदी रेलवे का किराया रेल विभाग ने दिया है और 15 प्रतिशत राज्यों ने वहन किया है।

सिंघवी के मुताबिक, अटॉर्नी जनरल ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि श्रमिक ट्रेनों का 100 फीसदी किराया संबंधित राज्यों की ओर से दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया सरकार और भाजपा की तरफ से बार-बार गलत प्रचार किया गया और झूठे तथ्य रखे गए। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर महिला की मौत के मामले में उसके परिवार ने ही सरकार की तरफ से किए गए इस दावे को खारिज कर दिया कि वह पहले से बीमार चल रही थी।

कांग्रेस नेता ने कहा, अगर थोड़ी भी शर्म है तो रेल मंत्री इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें हटाएं। उन्होंने कहा कि ट्रेन में 81 लोगों की मौत की जानकारी आधिकारिक रूप से दी गई है, हालांकि आरोप है कि यह संख्या इससे कहीं ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...