back to top

वायनाड में राहुल गांधी, बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

वायनाड: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे। वायनाड के चार दिनों के दौरे के दूसरे दिन राहुल को स्थानीय लोगों ने दूर-दराज के कई इलाकों में संपर्क की समस्या के बारे में जानकारी दी। लोगों ने उन्हें बताया कि बाढ़ और भूस्खलन की वजह से सड़कें और पुल बह गए या ध्वस्त हो गए हैं। इस पर राहुल ने कहा, हम मिलकर इन समस्याओं का समाधान करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि वायनाड के किसान मानव-पशु संघर्ष का सामना कर रहे हैं, यह बहुत जटिल समस्या है और किसी जादू की छड़ी से इसका तुरंत समाधान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, मेरी प्रतिबद्घता आपके साथ मिल कर समस्याओं का समाधान करने की है। हमारी पहली प्राथमिकता बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाना है और हम इसे अवश्य करेंगे।

राहुल ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बाढ़ में अपने परिजनों को खो चुके और अपने मकान तथा संपत्ति गंवा चुके लोगों को मुआवजा देना सुनिश्चित करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। मनंतावड़ी स्थित चलीगाम जनजातीय बस्ती में कुछ लोगों ने मुआवजे के साथ कर्ज माफी की भी मांग की। उन्होंने राहुल से कहा कि हाथी सहित अन्य जंगली जानवरों ने उनका जीना दूभर कर दिया है। राहुल वायनाड लोकसभा क्षेत्र में कोझिकोड और मलप्पुरम विधानसभा क्षेत्र स्थित राहत शिविरों का दौरा 29 और 30 अगस्त को करेंगे। वह उत्तरी जिलों, वायनाड और मलप्पुरम में इस महीने की शुरूआत में भारी बारिश और भूस्खलन होने के बाद भी यहां आए थे। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 125 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें मलप्पुरम में 60 लोगों और वायनाड में 14 मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...