back to top

रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं, महराजगंज में बोले राहुल गांधी

रायबरेली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रायबरेली के साथ अपने परिवार के रिश्तों को याद करते हुए कहा कि यह उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा उनकी मां सोनिया गांधी की भी कर्मभूमि रही है और इसीलिए वह यहां से चुनाव लड़ने आए हैं। रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी यहां के महराजगंज स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने अपनी छोटी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की मौजूदगी में उपस्थित लोगों को एकदम पारिवारिक माहौल में संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग मेरा परिवार हो और रायबरेली से हमारा रिश्ता सौ साल पुराना है। हमारे परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपना राजनीतिक जीवन रायबरेली में किसानों, मजदूरों के साथ शुरू किया था।

राहुल गांधी ने कुछ समय पहले सोनिया गांधी के साथ हुई बातचीत को साझा करते हुए कहा कि माँ वो होती है, जो रास्ता दिखाती है, जो रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी मां के साथ ही इंदिरा गांधी ने भी रास्ता दिखाया और उनकी रक्षा की। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह कहते हैं कि उनकी दो माएं हैं। राहुल गांधी ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, मैं आपसे यह बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मेरी दोनों माताओं की यह कर्मभूमि है, इसीलिए रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

रायबरेली संसदीय क्षेत्र से इंदिरा गांधी 1967 और 1971 में निर्वाचित हुईं लेकिन आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में वह समाजवादी नेता राजनारायण से पराजित हो गयी थीं। 1999 में सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद निर्वाचित हुईं और 2004, 2009, 2014 और 2019 में भी उन्होंने यह सीट बरकरार रखी।सोनिया गांधी के चुनाव नहीं लड़ने का फैसला करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है।

सभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए गांधी ने कहा, यह चुनाव इस मायने में अजीब है क्योंकि पहली बार भाजपा और आरएसएस के लोग हमारे संविधान को नष्ट करने में लगे हैं। इनके नेताओं ने कहा है कि अगर हम चुनाव जीते तो संविधान को फाड़ देंगे। उन्होंने अपने हाथ में ली हुई एक किताब दिखाते हुए कहा कि हिंदुस्तान के कमजोर लोगों को जो भी उनके हक मिले हैं, वे इस किताब (संविधान की प्रति दिखाते हुए) की वजह से मिले हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, इस किताब के बिना जो सरकार होगी वह अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आज जो आपकी थोड़ी भी हिफाजत है, वह खत्म हो जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, नरेन्द्र मोदी जिन्हें चाहते हैं वो दो तीन लोग ही सरकार चलाएंगे और जैसे ही संविधान खत्म होगा रोजगार खत्म हो जाएगा।

आरक्षण खत्म हो जाएगा और गरीबों के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। गांधी ने मतदाताओं को चेताते हुए कहा लड़ाई संविधान बचाने की है, गरीबों की रक्षा करने की है। उन्होंने आरोप लगाया, नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तंज किया कि आपने अंबानी की शादी, 10 करोड़ की घड़ी देखी। ये मीडिया हमारे आपके नहीं… ये अडानी-अंबानी और मोदी के हैं।

RELATED ARTICLES

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...