back to top

क्वारंटाइन किए गए लोग योगा व प्राणायाम करेंगे

अस्थायी शेल्टर होम का निरीक्षण कर कमिश्नर ने दिए निर्देश

लखनऊ। अलीगढ़ से बिहार जा रहे 110 लोगों को मोहनलालगंज स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास में क्वारंटाइन किया गया है। मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम, डीएम अभिषेक प्रकाश व नगर आयुक्त डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस अस्थायी शेल्टर होम का निरीक्षण किया। राधा स्वामी सत्संग व्यास के करीब 120 एकड में फैले क्षेत्रफल में बने बड़े-बड़े सभागारों में शेल्टर हाउस बनाया गया है। इन सभी लोगों को सुबह का नाश्ता, दो टाईम खाना व सुबह शाम चाय नमकीन राधास्वामी सत्संग व्यास के सेवादारों द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

शेल्टर हाउस में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, चिकित्सा, बिजली, सीसीटीवी आदि का उचित प्रबंध है। कम्युनिटी किचन में प्रतिदिन 15,000 लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संस्था के सेवादारों द्वारा भोजन तैयार किया जाता है। इनके द्वारा र्प्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट मीनू के अनुसार भोजन तैयार कर मशीनों से सीलबंद पैकेटों में वितरण के लिए दिया जाता है।

प्रत्येक व्यक्ति को टूथपेस्ट, टूथब्रश, साबुन, पानी की बोतल, गद्दा चादर आदि दिये गये हंै। कमिश्नर ने संस्था से अनुरोध किया कि सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखकर सुबह योगा व प्राणायाम व ध्यान भी कराया जाये जिससे की लोगों की इम्युनिटी क्षमता विकसित हो एवं वें तनावमुक्त रहें। डीएम ने बताया कि क्वारंटाइन में रह रहे सभी 110 लोग अलीगढ़ से बिहार जा रहे थे। जानकारी मिलने पर इनको सरकार के निदेर्शानुसार लखनऊ में रोक कर शेल्टर हाउस में क्वारंटाइन किया गया है।

इन सभी लोगों के लिए भोजन से लेकर चिकित्सा तक के उचित प्रबंध हैं। समाचार देखने के लिए एलईडी टीवी की भी व्यवस्था करा दी गई है। सत्संग व्यास के क्षेत्रीय सचिव जितेंद्र अरोडा व विजय मोटियानी द्वारा अवगत कराया गया कि यहां पर 09 ब्लाक बनाये गये हंै। आवश्यकता पडने पर 11 ब्लाक और बनाये जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...