back to top

गोल्ड जीतने पर सिंधू को खेल मंत्री ने सौंपा दस लाख का चेक

नई दिल्ली: खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को पीवी सिंधू को स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए दस लाख रूपए का चेक सौंपा। ओलंपिक रजत पदक विजेता ने यहां पहुंचने पर खेल मंत्री से मुलाकात की। इस हैदराबादी खिलाड़ी ने रविवार को फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। रिजिजू के साथ सिंधू की मुलाकात के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा, कोच पुलेला गोपीचंद और किम जी ह्यून तथा सिंधू के पिता पी वी रमन्ना भी उपस्थित थे। रमन्ना 1986 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्य थे। यह मुलाकात एक घंटे से भी अधिक समय तक चली। खेल मंत्री ने साई प्रणीत को भी बधाई दी और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें चार लाख रूपए का चेक दिया।

RELATED ARTICLES

जापान ओपन: एक बार फिर पहले दौर में हारीं पीवी सिंधू, नहीं पार कर सकीं शुरुआती चुनौती

लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे तोक्यो।...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...