back to top

अपने पर इस साल कम जिम्मेदारी डाल रहा हूं, फोकस लुफ्त उठाने पर : स्टोइनिस

दुबई। स्टार हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि बिग बैश लीग में अच्छे प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास और खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालने से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी नई टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छे प्रदर्शन में मदद मिली।

स्टोइनिस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहले मैच में 21 गेंद में 53 रन बनाकर टीम को आठ विकेट पर 157 रन तक पहुंचाया। उन्होंने बाद में दो विकेट भी लिए जिससे मैच सुपर ओवर तक गया और दिल्ली ने जीत दर्ज की। बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिए 705 रन बनाने वाले स्टोइनिस ने कहा , मैं इस बार आत्मविश्वास से ओतप्रोत हूं।

इसके अलावा खुद पर हमेशा की तरह ज्यादा जिम्मेदारी भी नहीं डाल रहा। उन्होंने कहा, कई बार जब आप युवा होते हैं और हड़बड़ी में होते हैं तो अच्छा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। मैं इस साल ऐसा कुछ नहीं करना चाहता था। अभी हालांकि एक ही मैच हुआ है तो देखते हैं वरना यहां नायक से खलनायक बनते देर नहीं लगती। मेरा फोकस अपने खेल का पूरा लुत्फ उठाने पर है।

स्टोइनिस ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स टीम का संतुलन सही है। उन्होंने कहा , कोच के रूप में रिकी पोंटिंग है जो ऊंचे मानदंड कायम करते हैं। हमारे पास युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा के साथ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। टीम का संतुलन बहुत अच्छा है। दिल्ली का सामना शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...