7 फरवरी को दुनियाभर में रिलीज होगी पंजाब 95, दिलजीत दोसांझ ने की घोषणा

नयी दिल्ली। पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने घोषणा की है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म पंजाब 95 बिना किसी काट-छांट के सात फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगी।

हनी त्रेहन द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला के बैनर आरएसवीपी मूवीज द्वारा निर्मित पंजाब 95 फिलहाल भारत में रिलीज नहीं होगी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीएफबीसी) के साथ गतिरोध के बाद फिल्म में देरी हुई। इसमें अर्जुन रामपाल और कोहरा में अपने अभिनय से सुर्खियों में आए सुविंदर विक्की भी हैं।

शुक्रवार शाम को दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक ट्रेलर साझा किया, जिसमें वह खालड़ा का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म पंजाब में आतंकवाद के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघन और सिखों के लापता होने की घटनाओं को लेकर जसवंत की पड़ताल पर आधारित है। उन्होंने लिखा, पंजाब 95 सात फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में भाजपा की जीत का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा : तेजस्वी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का...

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने पीएम मोदी को दी बधाई

लखनऊ। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुहम्मद युनुस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार...

Mouni Roy ने शेयर की बोल्ड फोटो, कर्वी फिगर लुक देख फैंस हुए कायल

मुंबई। Mouni Roy bold photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर अपनी स्लिम और बोल्ड फिगर की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती...

Latest Articles