back to top

पुलवामा हमले : हर शहीद के घर की मिट्टी लेकर पुलवामा पहुंचा यह शख्स

लिथपोरा, पुलवामा। वर्ष 2019 में 14 फरवरी को जवानों पर हुए पुलवामा आत्मघाती हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के 40 शहीदों को शुक्रवार को उनकी पहली बरसी पर पूरे देश ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पेशे से गायक उमेशा गोपीनाथ जाधव ने जिस भावना और संकल्प के साथ उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, वह शहीदों की शहादत की तरह ही सबके लिए प्रेरणाश्रोत है।

उनकी श्रद्धांजलि के तरीके को जानकर हर एक की आंखें नम हो जायंगी। यह शख्स पिछले एक साल से लगातार पूरे देश में घूमा, पुलवामा के प्रत्येक शहीद के घर पहुंचा। उसके गांव-घर की मिट्टी ली और उसे लेकर शहीदों की कर्मभूमि पर पहुंचा। उसकी राष्ट्रभक्ति, शहीदों के मिशन के प्रति उसकी आस्था के मान को बढ़ाते हुए, सीआरपीएफ ने भी शहीद स्मारक स्थल पर उसके द्वारा लायी गई मिट्टी को प्रतिष्ठित किया।

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज सुबह जब कृतज्ञ राष्ट्र को उनका शहीद स्मारक स्थल अर्पित किया गया तो उमेश गोपीनाथ जाधव भी मौजूद थे। सीआरपीएफ ने उन्हें लिथपोरा में शहीद स्मारक स्थल के उदघाटन समारोह में विशेष अतिथि के रुप में बुलाया था।

प्रत्येक शहीद के घर जाकर वहां से उसकी मिट्टी लेने के लिए उन्होंने 61 हजार किलोमीटर की यात्रा की। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर दक्षिण कश्मीर में लिथपोरा,पुलवामा में 14 फरवरी 2019 की दोपहर को करीब तीन बजे जैश ए मोहम्मद के आत्मघाती आतंकी ने विस्फोटकों से भरी कार के साथ सीआरपीएफ काफिले पर हमला किया था।

इस हमले में 40 सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गए थे। हमलावर के भी परखच्चे उड़ गए थे। बीते डेढ़ दशक के दौरान कश्मीर में यह अब तक का सबसे बड़ा आत्मघाती हमला था।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैंने जो किया, किसी को खुश करने के लिए नहीं किया, न कोई सम्मान पाने के लिए। इन शहीदों की शहादत के आगे हर सम्मान फीका है। मुझे शहीदों के घर से मिट्टी लेने के लिए किसी ने नहीं कहा, न किसी ने मुझे दान दिया और न किसी ने कोई वित्तीय मदद की।

मैने भी मदद नहीं मांगी। मेरा उद्देश्य हमले में शहीद जवानों को सम्मान और श्रद्धांजली देना था। यह शहीदों की मातभृमि की मिट्टी है, इसके लिए मैने 61 हजार किलोमीटर की यात्रा की है। शहीदों के घर पहुंचना आसान नहीं था, कई तो बहुत ही दूर दराज के इलाकों में रहते हैं। कई बार मैं अपनी कार के भीतर ही सोया, कई बार शहीदों के परिजनों के पास ही रात गुजारी, उनके अनुभव सुने। उनके साथ बैठ उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...