back to top

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ लखनऊ के नदवा कॉलेज के छात्रों का विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विवि के बाद अब लखनऊ के नदवा कॉलेज में उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया है। दारुल उलूम नदवतुल उलेमा (नदवा कॉलेज) के मुख्य द्वार पर छात्रों और पुलिस में झड़प के हालात बनने के बाद द्वार बंद कर दिए गए हैं।

अंदर से छात्र नारेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने पुलिसवालों पर ईंट-पत्थर भी फेंके। राजधानी के नदवतुल उलेमा कालेज में सोमवार को सुबह छात्रों ने प्रदर्शन तथा पुलिस पर पथराव किया और नारे लगाए लेकिन पुलिस ने छात्रों को परिसर से बाहर निकलने नही दिया। नदवा कॉलेज में रविवार रात से ही छात्र दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विवि और एमएमयू के छात्रों के साथ एकजुटता का इजहार करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। कल देर रात करीब 200 से ज्यादा छात्रों ने अपने-अपने छात्रावासों से बाहर निकल कर सड़कों पर प्रदर्शन किया।

छात्रों का विरोध मार्च शुरू होने के 10 मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कॉलेज परिसर के अंदर भेज दिया। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस तैनात है। फायर ब्रिगेड की कई गाडय़िों को भी तैनात किया गया है। उधर लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन की खबरें है लेकिन यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा। उप्र में अलीगढ़, मेरठ और सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं आज भी बंद रहेंगी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने भाषा को बताया आज सुबह नदवतुल उलेमा में छात्रों के एक गुट ने विरोध प्रदर्शन कर परिसर से बाहर आने का प्रयास किया लेकिन उन्हें परिसर से बाहर नहीं आने दिया गया। इस पर छात्रों ने परिसर के अंदर से पत्थर फेंके लेकिन इससे कोई घायल नहीं हुआ।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद हैं और किसी भी छात्र को परिसर से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। उधर लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने संवाददाताओं को बताया एक मिनट से भी कम समय छात्रों का विरोध प्रदर्शन चला। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया। अब छात्र अपने अपने छात्रावासों में चले गए हैं। अभी भी परिसर के बाहर पुलिस तैनात है। नदवतुल उलेमा राजधानी का एक इस्लामिक शिक्षण संस्थान है जो शहर के मध्य में लखनऊ विश्वविद्यालय के पास स्थित है। यहां रविवार देर रात को भी छात्रों ने हंगामा किया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इन्हें परिसर के अंदर भेज दिया था।

डीजीपी ने कहा राजधानी लखनऊ के अलावा सोमवार को सुबह से पूरे प्रदेश में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मामले में अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है । विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच जनवरी तक के लिए छुट्टी घोषित कर छात्रों से छात्रावास खाली करने को कहा है। वहां आज सुबह से अभी तक कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सिंह ने कहा कि अलीगढ़, मेरठ और सहारनपुर में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। पूरे प्रदेश में फिलहाल शांति बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...