back to top

प्रियंका ने योगी से कोरोना से जुड़ी अफवाहें रोकने का किया आग्रह

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि राज्य सरकार कोरोना से जुड़ी अफवाहों एवं गलत धारणाओं के फैलने पर तत्काल रोक लगाए और लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के साथ बड़े पैमाने पर चिकित्सा जांच करे।

उन्होंने योगी को लिखे पत्र यह भी कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस, सरकार की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। प्रियंका ने कहा, संक्रमण को रोकने के लिए स्क्रीनिंग और जांच की संख्या को बढ़ाना एक कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि छह करोड़ की आबादी वाले देश दक्षिण कोरिया ने हर 1,000 लोगों पर करीब 6 लोगों की जांच की और वायरस के संक्रमण को रोकने में सफलता हासिल की है। राजस्थान के भीलवाड़ा में 9 दिनों के भीतर 24 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करके ज्यादा से ज्यादा जांच की गईं और संक्रमित लोगों की पहचान की गई।

प्रियंका ने कहा, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है जबकि जांच के लिए गए नमूनों की संख्या केवल 7000 के आसपास है। आबादी के हिसाब से प्रदेश में हो रही जांच की संख्या अभी बहुत कम है। जांच को तेज गति से बढ़ाना आवश्यक है।ै उनके मुताबिक जांच की संख्या बढ़ाने से आईसीयू पर कम से कम दबाव पड़ेगा। साथ ही अपने आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन सेंटर्स को मानवीय गरिमा के अनुरूप बनाना पड़ेगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ऐसी कई खबरें आ रही हैं कि संक्रमित व्यक्ति अपनी बीमारी छुपाने की भी कोशिश कर रहे हैं। यह कोरोना के बारे में फैले सामाजिक भय के चलते हो रहा है। ऐसे में युद्घस्तर पर सही सूचना दी जाए और अफ़वाहों व गलत धारणाओं के फैलने पर तत्काल रोक लगे। उन्होंने पत्र में लिखा है कि सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य घोषित किया है। ऐसे में मास्क व सैनिटाइजर का युद्घस्तर पर वितरण सुनिश्चित किया जाए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...