back to top

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने आर्इं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ स्थित अपने आवास कौल हाउस में बैठक की। कुमार ने बताया कि इस दौरान प्रियंका ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनाव के मद्देनजर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा अभियानों के सिलसिले में विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भविष्य में पार्टी राज्य के सभी मंडल मुख्यालयों पर रैलियां करेगी और बैठक में इस सिलसिले में भी चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि इस बैठक के बाद प्रियंका कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर पहुंचेंगी और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दौरान पार्टी के सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी। गौरतलब है कि प्रियंका राज्य के अपने एक हफ्ते के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंची थीं। पार्टी की प्रदेश प्रभारी के तौर पर सक्रिय प्रियंका आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी की तैयारियों पर लगातार नजर रख रही हैं और बूथ स्तर तक तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर खास जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...