back to top

प्रियंका चोपड़ा जोनस 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल

लंदन। फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कारों के लिए एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर चुने जाने की घोषणा की गई है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन यहां रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा।

बाफ्टा ने गुरुवार को घोषणा की कि प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल शामिल हैं। फिल्म क्वांटिको की अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति एवं पॉप स्टार निक जोनस के साथ ऑस्कर में नामित होने की घोषणा की थी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस और लंदन के अन्य कलाकार प्रस्तुतकर्ताओं के अलावा लॉस एंजिलिस से रोज बायर्न, आंद्रा डे, अन्ना केंड्रिक और रेनी जेलवेगर अतिरिक्त प्रस्तुतकर्ताओं के तौर पर शामिल होंगे। अभिनेत्री की आखिरी फिल्म द व्हाइट टाइगर बाफ्टा में दो श्रेणियों में नामित है। इसमें सर्वश्रेष्ठ मुख्य कलाकार की श्रेणी में आदर्श गौरव का नाम और निर्देशक श्रेणी में रूपांतरित पटकथा के लिए रमीन बहरानी का नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...