back to top

चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब में पात्र लोगों को कम से कम एक खुराक देना प्राथमिकता में : सूत्र

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, पात्र आबादी को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक देना सरकार की प्राथमिकता में है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इसके अलावा, कोविड-19 टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराकें देने का महत्वपूर्ण लक्ष्य अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है। एक सूत्र ने बताया, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक के साथ पात्र लोगों का टीकाकरण सरकार की प्राथमिकता में है।

 

देश में शुक्रवार तक कोविड-19 रोधी टीके की 78 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्र ने कहा है कि भारत की 20 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है और 62 प्रतिशत को कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। जितने टीकों का इस्तेमाल हुआ है उनमें से करीब 87.8 प्रतिशत कोविशील्ड हैं, जिसका निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने किया है। करीब 12.11 प्रतिशत टीके भारत बायोटेक के कोवैक्सीन हैं और एक प्रतिशत से कम स्पूतनिक वी टीके हैं। उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 प्रतिशत लाभार्थियों को एक खुराक लग चुकी है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव के पहले शत-प्रतिशत आबादी को एक खुराक दिए जाने का लक्ष्य है। भारत में फाइजर और मॉडर्ना के टीकों में देरी पर सूत्रों ने कहा कि समय-समय पर निर्माताओं की मांगों में बदलाव के कारण इन टीकों को देश में उपलब्ध कराने में देरी हो रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...