back to top

प्राइम वीडियो ने वाईआरएफ की एक्शन थ्रिलर टाइगर 3 के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का किया एलान !

मुंबई। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित और मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्य इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को आज, 7 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं। प्राइम वीडियो ने आज वाईआरएफ की हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर टाइगर 3 के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का एलान किया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म प्राइम मेंबरशिप में लेटेस्ट एडिशन है, जो वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के अन्य ग्लोबल सुपर-हिट फिल्मों, जैसे कि पठान, वॉर, एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है के साथ शामिल हो गई है, जो फिलहाल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/C1xRD8dOAZ8/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद टाइगर 3 फेमस टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी टाइगर (सलमान खान), उसकी साथी जोया (कैटरीना कैफ) और एक असंतुष्ट आतंकवादी आतिश रहमान (इमरान हाशमी) के इर्द-गिर्द घूमती है। ख़तरा एक चुनौतीपूर्ण व्यक्तिगत मोड़ लेता है क्योंकि टाइगर को एक मुश्किल फैसले का सामना करना पड़ता है – उसे अपने देश या अपने परिवार की रक्षा करने के बीच किसी एक को चुनना होता है।

प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक और कंटेंट लाइसेंसिंग हेड मनीष मेंघानी ने कहा, “प्राइम वीडियो में, हम यशराज फिल्म्स की गतिशील फिल्मों के होने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। टॉप लेवल के मनोरंजन के रूप में, हम उनकी कहानियों को भारत और दुनिया भर के ग्राहकों और प्रशंसकों तक ले जाने में सक्षम होने के लिए रोमांचित हैं। ” उन्होंने आगे कहा, “हमारी यशराज फिल्म्स के साथ एक लंबी और सफल साझेदारी रही है और सालों से हम भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे सफल फिल्मों का गड़ रहे हैं – चाहे वह सिलसिला हो या दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का एवरग्रीन रोमांस हो या धूम फ्रेंचाइजी का रोमांच हो। पिछले साल की शुरुआत में, हमने भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट में से एक, पठान का प्रीमियर किया था, और अब हम वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स, टाइगर 3 के साथ एक और सुपर-हिट लाने के लिए रोमांचित हैं। यह साल की एकदम सही शुरुआत है! ”

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, “टाइगर फ्रैंचाइज़ी और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा आईपी बन रहा है, इन फ्रैंचाइज़ी में सबसे बड़े सितारे आ रहे हैं। टाइगर की लिगेसी हर किस्त के साथ और मजबूत होती गई है। उन्होंने, “हम रोमांचित हैं कि प्राइम वीडियो के साथ हमारा रिश्ता इतना उपयोगी साबित हुआ है, हमारे सबसे पसंदीदा टाइटल इस सर्विस पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध हैं। आज टाइगर 3 का प्रीमियर होने के साथ, मुझे खुशी है कि हम अपने दर्शकों को उनकी सुविधानुसार डिवाइस पर अपने परिवार के साथ इस फिल्म का आनंद लेने का मौका दे पा रहे हैं!”

तो आज से, टाइगर 3 भारत में और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में तमिल और तेलुगु में डब के साथ हिंदी में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...