back to top

इंडिया फर्स्ट-इंडियन्स फर्स्ट की नीति अपनाएं प्रधानमंत्री : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मलेरिया की दवा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी कार्रवाई वाले बयान की पृष्ठभूमि में मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकते हुए इंडिया फर्स्ट – इंडियन्स फर्स्ट की नीति पर अमल करना चाहिए।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए यह सवाल भी किया कि मित्रों में प्रतिशोध की भावना कैसे हो सकती है? उन्होंने ट्वीट किया, मित्रों में प्रतिशोध की भावना? भारत को सभी देशों की सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए लेकिन सबसे पहले जान बचाने की सभी दवाइयां और उपकरण अपने देश के कोने-कोने तक पहुंचना अनिवार्य है। गौरतलब है कि मोदी ने ट्रंप के भारत दौरे पर उन्हें मित्र कहकर संबोधित किया था।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भारत को न कोई डरा सकता और न झुका सकता। आज भारत को कोरोना से लडऩे और जीतने की जरूरत है। इसमें जीवनरक्षक दवाइयां सबसे प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि किसी विदेशी ताकत के दबाव में झुककर या उससे डरकर जीवनरक्षक दवाओं का निर्यात करना राष्ट्रधर्म की अनुपालना नहीं हो सकता। सुरजेवाला ने कहा, मोदी जी, हमारा अनुरोध है कि जीवनरक्षक दवाओं के निर्यात में इंडिया फर्स्ट और इंडियन्स फर्स्ट की नीति अपनाइए। यही सच्चा राष्ट्रधर्म है।

ट्रंप ने भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की मांग दोहराते हुए कहा है कि अगर भारत इस दवा की आपूर्ति करता है तो ठीक, वरना हम जवाबी कार्वाई कर सकते हैं। इससे पहले गत रविवार को ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर आग्रह किया था कि भारत अमेरिका को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन उपलब्ध कराए।

अमेरिका इन दिनों कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल मलेरिया के उपचार के लिए होता है। कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज में भी कहीं-कहीं इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत इस दवा का प्रमुख निर्यातक है। भाषा हक मनीषा वैभव वैभव 0704 1656 दिल्ली नननन

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...