back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके 60वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अमित शाह की राष्ट्रसेवा, मेहनती स्वभाव और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा और परिश्रमी स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसित हैं। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और हर नागरिक को सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन दिलाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। ईश्वर से उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा,गांधीनगर से सांसद, देश के गृह और सहकारिता मंत्री, जनप्रिय नेता माननीय अमितभाई शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा बेहद मजबूत हुई है और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में अभूतपूर्व सफलता मिली है।

उन्होंने जोड़ा,आपके नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र के साथ सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा आई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। मैं ईश्वर से आपके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं,

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा,केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा में दीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश ने भी शुभकामनाएं दीं और लिखा,अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घ जीवन और राष्ट्र सेवा की शक्ति की कामना करता हूं। आपकी राष्ट्रभक्ति और शासन के प्रति समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...