back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस पर ट्रंप से कहा, हम मिलकर जीतेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आभार के जवाब में गुरुवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने में भारत मानव जाति की हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिए संदेश में यह बात कही जिन्होंने मलेरिया रोधी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात की अनुमति देने के फैसले के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है।

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित उपचार के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के एक ट्वीट के जवाब में कहा, हम मिलकर जीतेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपके साथ पूरी तरह सहमत हूं। इस तरह का वक्त दोस्तों को और करीब लाता है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से भी मजबूत है।

मोदी ने लिखा, भारत कोविड-19 से मुकाबले के लिए मानवता की हरसंभव मदद करेगा। इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट करके हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन निर्यात पर लिए गए फैसले के लिए भारत और भारतीय जनता का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि इसे भुलाया नहीं जाएगा।

ट्रंप ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपका इस लड़ाई में न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता की मदद करने में मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए शुक्रिया। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले सप्ताह फोन पर बात की थी। ट्रंप ने इस बातचीत में मोदी से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के अमेरिका के ऑर्डर के निर्यात पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया था। भारत इस दवा का बड़ा उत्पादक है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...