back to top

प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान का किया उद्घाटन

जामनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के जामनगर में आयुर्वेद अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान को देश को समर्पित किया जिसमें आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने आयुर्वेद अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान (आईटीआरए) को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश को समर्पित किया।

इस संस्थान को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनआई) का दर्जा दिया गया है। आईटीआरए को जामनगर शहर में स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना संसद में कानून बना कर की गई है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित चार आयुर्वेद संस्थान को आपस में विलय कर इसका निर्माण किया गया है। इन चारों संस्थानों में आयुर्वेद स्नातकोत्तर अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान, श्री गुलाब कुनवेर्बा आयुर्वेद महाविद्यालय, आयुर्वेद औषधि विज्ञान संस्थान तथा महर्षि पतंजलि योग, प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान शामिल है।

सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सितंबर में संसद में आईटीआरए के निर्माण के लिए विधेयक पारित किया था और इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया गया था। बयान में कहा गया है कि आयुष (आयर्वेद, योग एवं प्राकृतिक शिक्षा, यूनानी, सिद्ध एवं होमियोपैथिक) क्षेत्र में यह पहला ऐसा संस्थान है जिसे यह दर्जा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...